Students can access the CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi with Solutions and marking scheme Term 2 Set 10 will help students in understanding the difficulty level of the exam.

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi Course A Set 10 for Practice

Time Allowed: 2 Hours
Maximum Marks: 40

सामान्य निर्देश :

  • प्रश्न-पत्र में दो खण्ड हैं-खण्ड ‘क’ और ‘ख’।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं, यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार ही लिखिए ।
  • लेखन कार्य में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखिए।
  • खंड ‘क’ में कुल 3 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उपप्रश्नों के उत्तर दीजिए |
  • खण्ड ‘ख’ में कुल 4 प्रश्न हैं, सभी प्रश्नों के साथ विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्प का ध्यान रखते हुए चारों प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

खण्ड ‘क’ [20 अंक]
(पाठ्यपुस्तक व पूरक पाठ्यपुस्तक)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए। (2 × 4 = 8)
(क) नबाव के व्यवहार को देखकर लेखक के मन में क्या विचार आया?
(ख) फ़ादर के परिवार में कौन-कौन था और उनसे उनके सम्बन्ध कैसे थे?
(ग) मियां रईस बनते हैं-कथन में निहित भाव स्पष्ट कीजिए।
(घ) ‘उम्र की आखिरी देहरी’ से लेखक का क्या आशय है? मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ पाठ के आधार पर लिखिए।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25-30 शब्दों में लिखिए। (2 × 3 = 6)
(क) ‘अट नहीं रही है’ कविता में चारों ओर छाई सुन्दरता देखकर कवि क्या कहना चाहता है?
(ख) ‘उत्साह’ कविता किस प्रकार की रचना है’?
(ग) कन्यादान कविता की माँ परम्परागत माँ से किस प्रकार भिन्न है?
(घ) उत्साह कविता में मुख्य रूप कवि ने कौन सा भाव व्यक्त किया है।

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 10 for Practice

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए। (3 × 2 = 6)
(क) सरकारी तंत्र में नाक को लेकर जो बदहवासी दिखाई देती है वह उनकी किस मानसिकता को दर्शाती है?
(ख) रानी एलिजाबेथ के दरजी की परेशानी का क्या कारण था? उसकी परेशानी को आप किस तरह तर्कसंगत ठहरायेंगे?
(ग) सैलानियों को प्रकृति की अलौकिक छटा का अनुभव कराने में किन-किन लोगों का योगदान

खण्ड ‘ख’ [20 अंक]
(रचनात्मक लेखन)

प्रश्न 4.
(रचनात्मक निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए। (5)
(क) मधुर वचन हैं औषधि
संकेत बिन्दुः

  • उक्ति का अर्थ
  • मधुर बोलने का प्रभाव
  • उपसंहार।

(ख) मेरी प्रथम हवाई यात्रा
संकेत बिन्दुः

  • हवाई यात्रा के लाभ
  • अपना अनुभव
  • रोमांचक यात्रा

(ग) इण्टरनेट का जीवन पर प्रभाव
संकेत बिन्दुः

  • इण्टरनेट का परिचय
  • लाभ
  • हानियाँ
  • सदुपयोग के उपाय।

प्रश्न 5.
‘नवोदय’ समाचार-पत्र के सम्पादक को पत्र लिखकर अपनी ज्वलंत विषय पर लिखी कविता छापने का आग्रह कीजिए।
अथवा
अपने प्रिय मित्र को अपनी बड़ी बहिन के विवाह के अवसर पर आमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए। (5)

प्रश्न 6.
(क) बच्चों के ग्रीष्म अवकाश में आप बच्चों के लिए योग अभ्यास की कक्षाएं शुरू करने जा रही हैं। इसके लिए लगभग 25-50 शब्दों में आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा
किसी मोबाइल कंपनी के लिए 25-50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।(2.5)

(ख) विद्यालय की कलविथि में कुछ चित्र (पेंटिग्स) बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसके लिए एक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में लिखिए।
अथवा
सड़क पर टहलते हुए आपको एब बैग मिला, जिसमें कुछ रुपये, मोबाइल फोन तथा अन्य कई महत्वपूर्ण कागजात थे। लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए कि अधिकारी व्यक्ति आपसे सम्पर्क कर अपना बैग ले जाएं। (2.5)

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 10 for Practice

प्रश्न 7.
(क) रक्षाबंधन के अवसर पर अपने छोटे भाई के लिए संदेश 30-40 शब्दों में लिखिए।
अथवा
कोविड 19 महामारी के कारण विद्यालय बंद की सूचना विद्यार्थियों को देते हुए एक संदेश 30-40 शब्दों में लिखिए। (2.5)

(ख) आपके मित्र के पिता की मृत्यु कार दुर्घटना में हो गई। लॉकडाउन के कारण आप वहाँ नहीं जा पा रहे हैं। अपने मित्र को लगभग 40 शब्दों में शोक सन्देख लिखिए।
अथवा
इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए आप दूसरे शहर में गए हैं। अपनी कुशलता के बारे में बताते हुए अपनी माँ को लगभग 40 शब्दों में सन्देश लिखिए। (2.5)