Students can access the CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi with Solutions and marking scheme Term 2 Set 11 will help students in understanding the difficulty level of the exam.

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi Course A Set 11 for Practice

Time Allowed: 2 Hours
Maximum Marks: 40

सामान्य निर्देश :

  • प्रश्न-पत्र में दो खण्ड हैं-खण्ड ‘क’ और ‘ख’।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं, यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार ही लिखिए ।
  • लेखन कार्य में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखिए।
  • खंड ‘क’ में कुल 3 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उपप्रश्नों के उत्तर दीजिए |
  • खण्ड ‘ख’ में कुल 4 प्रश्न हैं, सभी प्रश्नों के साथ विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्प का ध्यान रखते हुए चारों प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

खण्ड ‘क’ [20 अंक]
(पाठ्यपुस्तक व पूरक पाठ्यपुस्तक)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए। (2 × 4 = 8)
(क) ‘प्रभु की आस्था ही जिसका अस्तित्व था’-वाक्य से फादर के व्यक्तित्व की किस विशेषता का परिचय मिलता है?
(ख) ‘लखनवी अंदाज़’ पाठ का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।
(ग) फादर बुल्के भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग थे। कैसे? सिद्ध कीजिए।
(घ) खीरा खाने की इच्छा होते हए भी लेखक ने उसे खाने से इंकार क्यों किया?

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25-30 शब्दों में लिखिए। (2 × 3 = 6)
(क) ‘कन्यादान’ कविता में बेटी को अंतिम पूँजी क्यों कहा गया है?
(ख) ‘उत्साह’ कविता में बादल किन-किन अर्थों की ओर संकेत करता है?
(ग) फागुन की आभा कैसी है और ‘अट नहीं रही है’ कविता में उसकी स्थिति कैसी वर्णित हुई है? स्पष्ट कीजिए।
(घ) ‘उत्साह’ कविता में कवि ने बादलों के लिए ‘नवजीवन’ का प्रयोग क्यों किया है।

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 11 for Practice

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए। (3 × 2 = 6)
(क) ‘जॉर्ज पंचम की नाक’ पाठ के आधार पर बताइए कि अपनी नाक ऊँची करने के लिए हमारा शाही तन्त्र किस प्रकार के कार्य कर सकता है?
(ख) ग्रामीण बच्चों का बचपन शहरी बच्चों से अधिक प्रफुल्लित और आनन्द देने वाला होता है। क्यों? पाठ ‘माता का अंचल’ के आधार पर लिखिए।
(ग) प्रकृति ने जल संचय की व्यवस्था किस प्रकार की है?

खण्ड ‘ख’ [20 अंक]
(रचनात्मक लेखन)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए।
(क) विज्ञापनों का बढ़ता प्रभाव-संस्कृति पर प्रहार
संकेत बिन्दु-

  • भूमिका-विज्ञापन क्या है?
  • विज्ञापनों की आवश्यकता
  • विज्ञापनों का प्रभाव
  • बढ़ती व्यावसायिकता घटते मूल्य
  • विज्ञापन का दुष्प्रभाव
  • रोकने के उपाय
  • उपसंहार।

(ख) ई-कचरा
संकेत बिन्दु

  • ई-कचरा
  • चिंता का कारण
  • निपटान के उपाय

(ग) स्वतंत्रता का महत्व
संकेत बिन्दु

  • स्वतंत्रता का महत्तव
  • आवश्यकता
  • लाभ
  • सदुपयोग के उपाय।

प्रश्न 5.
काव्य गोष्ठी में आमंत्रित किए जाने पर मित्र को लगभग 120 शब्दों में धन्यवाद प्रकट करते हुए एक पत्र लिखिए।
अथवा
आपके क्षेत्र में वन विभाग के द्वारा लगाए गए पेड़-पौधे सूखते जा रहे हैं। इन पौधों के रख-रखाव और जीवित रखने के लिए वन अधिकारी को एक सुझाव पत्र लिखिए। (5)

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 11 for Practice

प्रश्न 6.
(क) सोने के आभूषणों के विक्रेता ‘कल्याण ज्वैलर्स’ के लिए एक विज्ञापन 25-50 शब्दों में तैयार कीजिए।
अथवा
केक शॉप के लिए 25-50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए। (2.5)

(ख) फार्म हाउस की बिक्री के लिए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा
‘पाठशाला’ कोचिंग सेंटर के लिए लगभग 50 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए। (2.5)

प्रश्न 7.
(क) लॉकडाउन के दौरान अपने मामाजी को सुरक्षित रहने हेतु संदेश 30-40 शब्दों में लिखिए।
अथवा
पिता के नाम पुत्र का संदेश लिखें जिसमें किसी यात्रा के स्थगन का वर्णन है। (30-40 शब्दों में) (2.5)

(ख) आपके विद्यालय में होने वाली हिंदी की परीक्षा अब आगे बढ़ा दी गई है। इसकी सूचना देते हुए अपने मित्र को लगभग 40 शब्दों में सन्देश लिखिए।
अथवा
(ख) पहली बार हवाई यात्रा का आनंद लेने वाले मित्र को लगभग 40 शब्दों में शुभकामना सन्देश लिखिए। (2.5)