Students can access the CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi with Solutions and marking scheme Term 2 Set 12 will help students in understanding the difficulty level of the exam.

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi Course A Set 12 for Practice

Time Allowed: 2 Hours
Maximum Marks: 40

सामान्य निर्देश :

  • प्रश्न-पत्र में दो खण्ड हैं-खण्ड ‘क’ और ‘ख’।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं, यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार ही लिखिए ।
  • लेखन कार्य में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखिए।
  • खंड ‘क’ में कुल 3 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उपप्रश्नों के उत्तर दीजिए |
  • खण्ड ‘ख’ में कुल 4 प्रश्न हैं, सभी प्रश्नों के साथ विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्प का ध्यान रखते हुए चारों प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

खण्ड ‘क’ [20 अंक]
(पाठ्यपुस्तक व पूरक पाठ्यपुस्तक)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए। (2 × 4 = 8)
(क) ‘मानवीय करूणा की दिव्य चमक’ पाठ में
निहित मूलभाव लिखिए।
(ख) फादर बुल्के को संकल्प से संन्यासी क्यों कहा गया है? वे मन से संन्यासी क्यों नहीं थे?
(ग) लेखक खीरा इस्तेमाल करने के कौन से तरीके पर गौर कर रहे थे?
(घ) ‘लखनवी अंदाज़’ पाठ के शीर्षक के औचित्य पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25-30 शब्दों में लिखिए। (2 × 3 = 6)
(क) कवि युवा कवियों से क्या आह्वान करता है? ‘उत्साह’ कविता के आधार पर लिखिए।
(ख) ‘उड़ने का नभ में तुम पर-पर कर देते हो’ के आलोक में स्पष्ट कीजिए कि फागुन लोगों के मन को किस तरह प्रभावित करता है?
(ग) कुछ तुकों और लयबद्ध पंक्तियों के आधार पर कन्या की मनोदशा स्पष्ट कीजिए।
(घ) ‘कहीं साँस लेते हो’ ऐसा कवि ने किसके लिए कहा है और क्यों? ‘अट नहीं रही है’ कविता के आधार पर बताइए।

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 12 for Practice

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए। (3 × 2 = 6)
(क) बच्चे रोना-धोना, पीड़ा, आपसी झगड़े ज्यादा देर तक अपने साथ नहीं रख सकते हैं। ‘माता के अंचल’ पाठ के आधार पर बच्चों की स्वाभाविक विशेषताएँ लिखिए।
(ख) सुबह-सुबह बालकनी की ओर भागकर लेखिका के हाथ निराशा क्यों लगी? उसके निराश मन को हलकी सी सांत्वना कैसे मिली?
(ग) मूर्तिकार की उन परेशानियों का वर्णन कीजिए जिनके कारण उसे ऐसा हैरतअंगेज़ निर्णय लेना पड़ा? वह निर्णय क्या था?

खण्ड ‘ख’ [20 अंक]
(रचनात्मक लेखन)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए।
(क) मीडिया का सामाजिक उत्तरदायित्व
संकेत बिन्दु

  • मीडिया का अर्थ
  • प्रकार
  • सामाजिक दायित्व

(ख) देश की संपत्ति, हमारी संपत्ति
संकेत बिन्दु

  • राष्ट्रीय संपत्ति का अर्थ
  • संपत्ति की रक्षा क्यों
  • समाप्ति की सुरक्षा हमारा दायित्व

(ग) सार-सार को गहि रहे, थोथा देय उड़ाय
संकेत बिन्दु

  • सूक्ति का अर्थ
  • समाज के लोगों से सम्बन्ध
  • वैचारिक अभिव्यक्ति

प्रश्न 5.
दिल्ली में प्राप्त सुविधाओं और असुविधाओं का परिचय देते हुए लगभ 120 शब्दों में मित्र को पत्र लिखिए।
अथवा
ट्रैफिक में फंसे होने के कारण डिलीवरी बॉय आर्डर लेट करने पर लगभग 120 शब्दों में समाधान पत्र लिखिए।

प्रश्न 6.
(क) नशे से दूर रखने के लिए एक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा
सपना घड़ियों के लिए लगभग 25-50 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए। विज्ञापन तैयार कीजिए। (2.5)

(ख) ‘गोल्डन आर्गेनिक जूस’ के लिए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा
“रंजना’ अचार के लिए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए। (2.5)

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi A Set 12 for Practice

प्रश्न 7.
(क) आपकी बहिन के विवाह के एक वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। उसकी शादी की वर्षगाँठ की बधाई देते हुए लगभग 30-40 शब्दों में संदेश लिखिए।
अथवा
एक पिता का अपने पुत्र को परीखा देने से पूर्व 30-40 शब्दों में प्रेरक संदेश लिखिए। (2.5)