Students can access the CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi with Solutions and marking scheme Course B Set 4 will help students in understanding the difficulty level of the exam.

CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi Course B Set 4 for Practice

निर्धारित समय : 3 घंटे
अधिकतम अंक : 80

सामान्य निर्देश:
(क) इस प्रश्न-पत्र के दो खंड हैं- ‘अ’ और ‘ब’।
(ख) खंड ‘अ’ में कुल 10 वस्तुपरक प्रश्न पूछे गए हैं। सभी प्रश्नों में उपप्रश्न दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(ग) खंड ‘ब’ में कुल 7 वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं। प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

खंड ‘अ’- वस्तुपरक प्रश्न (अंक 40)

अपठित गद्यांश (अंक 10)

प्रश्न 1.
नीचे दो गद्यांश दिए गए हैं किसी एक गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 x 1 = 5)
स्त्री और पुरुष समाज की गाड़ी के दो पहिए हैं। एक के बिना दूसरे का जीवन अधूरा है, क्योंकि समाज-रूपी गाड़ी को सुचारु रूप से चलाने के लिए दोनों ही पहियों का स्वस्थ तथा सुदृढ़ होना आवश्यक है। यदि इनमें से एक भी पहिया दुर्बल या दोषपूर्ण हुआ, तो समाज रूपी गाड़ी के विकास का क्रम रुक जाएगा। नारी यदि गृहस्थ जीवन की पतवार है, तो पुरुष उसका खेवैया। गृहस्थी की सुख-शांति, आनंद तथा उत्थान इन दोनों पर ही आधारित हैं।

इन्हीं कारणों से भारतीय संस्कृति में नारी को गृहलक्ष्मी, गृहदेवी, अर्धांगिनी आदि कहा गया है। मनु ने मनुस्मृति में कहा है- ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवता।’ पुरातन युग में नारी को श्रद्धा तथा विश्वास का रूप समझा जाता था। वह किसी भी क्षेत्र में पुरुष से पीछे नहीं थी। यहाँ तक कि यज्ञ की सफलता के लिए स्त्री और पुरुष दोनों का उसमें समान रूप से भाग लेना आवश्यक माना जाता था। कुछ स्त्रियाँ तो रणभूमि में जाकर भी अपने पतियों की सहायता किया करती थीं।

पृथ्वी की-सी क्षमता, सूर्य-जैसा तेज, समुद्र की-सी गंभीरता, चंद्रमा की-सी शीतलता आदि गुणों के कारण नारी घर में तथा घर के बाहर भी सम्मान की अधिकारिणी थी। शकुंतला, सीता, अनुसूया, दमयंती, सावित्री, गार्गी आदि इसके ज्वलंत उदाहरण हैं।

(i) समाज रूपी गाड़ी के पहिए कौन हैं?
(क) समाज के लोग
(ख) स्त्री और पुरुष
(ग) समाज के पुरुष
(घ) समाज की सारी स्त्रियाँ
उत्तर
(ख) स्त्री और पुरुष

(ii) भारतीय संस्कृति में नारी को निम्नलिखित में से क्या नहीं कहा गया है?
(क) गृहलक्ष्मी
(ख) अर्धांगिनी
(ग) सहदेवी
(घ) गृहदेवी
उत्तर
(ग) सहदेवी

(iii) ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवता’ कथन का अर्थ है
(क) जहाँ नारियों की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं।
(ख) जहाँ देवता निवास करते हैं, वहाँ नारियों की पूजा होती है।
(ग) जहाँ नारियाँ पूजा करती हैं, वहाँ देवता निवास करते हैं।
(घ) जहाँ देवता निवास करते हैं, वहाँ नारी पूजा करती है।
उत्तर
(क) जहाँ नारियों की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं।

(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा गुण है, जो नारी के सम्मान के योग्य नहीं है?
(क) समुद्र जैसी गंभीरता
(ख) चंद्रमा की-सी शीतलता
(ग) पृथ्वी की-सी क्षमता
(घ) गगन जैसी गंभीरता
उत्तर
(घ) गगन जैसी गंभीरता

(v) पुरातन युग में नारी को क्या समझा जाता था?
(क) गृहस्थी का खेवैया
(ख) श्रद्धा तथा विश्वास का रूप
(ग) पुरुष का प्रतियोगी
(घ) सभी विकल्प उचित
उत्तर
(ख) श्रद्धा तथा विश्वास का रूप

अथवा

वाणी प्राणी की पहचान है। जिस प्रकार कौवा और कोयल की पहचान उसकी वाणी से हो जाती है, उसी प्रकार किसी व्यक्ति के आचार-व्यवहार तथा स्वभाव की परख उसकी वाणी द्वारा हो जाती है। मीठी वाणी दूसरों को अधीन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, या यूँ कहें यह एक प्रकार से औषधि का काम करती है। जब हम मीठी वाणी का श्रवण करते हैं तब हमारा हृदय प्रसन्न हो जाता है।

सज्जन सदा मधुर वाणी का ही प्रयोग करते हैं, जबकि दुर्जनों की वाणी कटु और कर्कश होती है। मीठी वाणी शत्रु को भी मित्र बना सकती है, निराश व्यक्तियों में आशा-उत्साह का संचार कर सकती है। कटु वाणी हृदय में काँटे की तरह चुभती है। इससे अपने भी पराए हो जाते हैं।

इतना ही नहीं, कटु वाणी लड़ाई-झगड़ा यहाँ तक कि बड़े-बड़े युद्धों का कारण भी बन जाती है। द्रौपदी के कटु वचन महाभारत का कारण बने। ऐसा माना जाता है जिस व्यक्ति ने अपनी वाणी को वश में कर लिया, उसने मानव संसार पर विजय प्राप्त कर ली अर्थात सब कुछ पा लिया। इसलिए जीवन में सदैव मीठी वाणी बोलनी चाहिए।

(i) प्राणी की पहचान किससे होती है?
(क) कपड़ों से
(ख) व्यवहार से
(ग) वाणी से
(घ) चाल से
उत्तर
(ग) वाणी से

(ii) दुर्जनों की वाणी होती है
(क) मीठी
(ख) कर्कश
(ग) मंत्रमुग्ध करने वाली ङ्के
(घ) कर्णप्रिय
उत्तर
(ख) कर्कश

(iii) महाभारत का कारण था, द्रौपदी के
(क) मधुर वचन
(ख) प्रेम भरे बोल
(ग) कटु वचन
(घ) ममता भरे बोल
उत्तर
(ग) कटु वचन

(iv) मीठी वाणी निराश व्यक्तियों के मन में किसका संचार करती है? ”
(क) जागरूकता का
(ख) आशा तथा उत्साह का
(ग) अपनेपन का
(घ) प्रेम का
उत्तर
(ख) आशा तथा उत्साह का

(v) कैसा व्यक्ति सारे संसार पर विजय प्राप्त कर सकता है?
(क) जिसका व्यवहार विनम्र हो
(ख) परिश्रमी
(ग) जिसकी वाणी में मधुरता हो
(घ) जिसकी वाणी में अहंकार का भाव हो
उत्तर
(ग) जिसकी वाणी में मधुरता हो

प्रश्न 2.
नीचे दो गद्यांश दिए गए हैं किसी एक गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 x 1 =5)

मनुष्य अपने भविष्य के बारे में चिंतित है। सभ्यता की अग्रगति के साथ ही चिंताजनक अवस्था उत्पन्न होती जा रही है। इस व्यावसायिक युग में उत्पादन की होड़ लगी है। कुछ देश विकसित कहे जाते हैं, कुछ विकासोन्मुख। विकसित देश वे हैं जहाँ अत्याधुनिक तकनीक का पूर्ण उपयोग हो रहा है। ऐसे देश नाना प्रकार की सामग्री का उत्पादन करते हैं और उस सामग्री की खपत के लिए बाज़ार ढूँढते रहते हैं।

अत्यधिक उत्पादन क्षमता के कारण ही यह देश विकसित और अमीर हैं। यह सभी जानते हैं कि आधुनिक विज्ञान और तकनीक ने मनुष्य को बहुत कुछ दिया है। उनकी कृपा से संसार के मनुष्य एक-दूसरे के निकट आ गए हैं, अनेक पुराने संस्कार जो गलतफ़हमी पैदा करते थे, समाप्त होते जा रहे हैं। मनुष्य को निरोग, दीर्घ जीवी और सुसंस्कृत बनाने में अनगिनत साधन बढ़े हैं, फिर भी मनुष्य चिंतित है।

जो अंधाधुंध प्रकृति के मूल्यवान भंडारों की लूट मचाकर आराम और संपन्न्ता प्राप्त कर रहे हैं, वे बहुत परेशान नहीं हैं। वे यथास्थिति भी बनाए रखना चाहते हैं और यदि संभव हो तो अपनी व्यक्तिगत, परिवारगत और जातिगत संपन्नता अधिक-से-अधिक बढ़ा लेने के लिए परिश्रम भी कर रहे हैं। ऐसे सुखी लोग ‘मनुष्य का भविष्य’ जैसी बातों के कारण परेशान नहीं हैं, पर जो लोग अधिक संवेदनशील हैं और मनुष्य जाति को महानाश की ओर बढ़ते देखकर विचलित हो उठते हैं, वे ही परेशान हैं।

(i) विकसित और अमीर देश वे हैं जिनकी
(क) उत्पादन क्षमता कम है
(ख) उत्पादन क्षमता अधिक है
(ग) बाज़ार उपलब्ध नहीं हैं
(घ) संपन्नता अधिक है
उत्तर
(ख) उत्पादन क्षमता अधिक है

(ii) संसार के मनुष्य एक-दूसरे के निकट आ रहे हैं, कैसे?
(क) विकास के कारण
(ख) बाज़ार में माल की खपत के कारण
(ग) आधुनिक विज्ञान और तकनीक के कारण
(घ) अपना सम्मान बढ़ाने के कारण
उत्तर
(ग) आधुनिक विज्ञान और तकनीक के कारण

(iii) मनुष्य चिंतित है
(क) निरोग तथा दीर्घजीवी होने के कारण
(ख) अंधाधुंध प्रकृति के मूल्यवान भंडारों की लूट के कारण
(ग) एक-दूसरे के निकट आने के कारण
(घ) गलतफ़हमी के कारण
उत्तर
(ग) एक-दूसरे के निकट आने के कारण

(iv) भविष्य को लेकर विचलित और परेशान हैं
(क) भोगवादी लोग
(ख) संवेदनशील लोग
(ग) आधुनिक प्रवृत्ति के लोग
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर
(ख) संवेदनशील लोग

(v) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक होगा
(क) गलतफ़हमी
(ख) व्यावसायिक युग
(ग) आधुनिकता की देन
(घ) संस्कार
उत्तर
(ख) व्यावसायिक युग

अथवा

मानव जीवन में आत्मसम्मान का अत्यधिक महत्व है। आत्मसम्मान में अपने व्यक्तित्व को अधिक सशक्त एवं प्रतिष्ठित बनाने की भावना निहित होती है। इससे शक्ति, साहस, उत्साह आदि गुणों का जन्म होता है जो जीवन की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आत्मसम्मान की भावना से पूर्ण व्यक्ति संघर्षों की परवाह नहीं करता है और हर विषम परिस्थिति से टक्कर लेता है। ऐसे व्यक्ति जीवन में पराजय का मुँह नहीं देखते तथा निरंतर यश की प्राप्ति करते हैं।

आत्मसम्मानी व्यक्ति धर्म, सत्य, न्याय और नीति के पथ का अनुगमन करता है। उसके हृदय में स्वार्थ, लोभ और अहंकार का भाव नहीं होता, निश्चल होने के कारण वह आसुरी प्रवृत्तियों से सर्वथा मुक्त होता है। उसमें ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति एवं विश्वास होता है जिससे उसकी आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है। जीवन को सरल और मधुर बनाने के लिए आत्मसम्मान रसायन-तुल्य है। आत्मसम्मान ही ऐसी निर्मल धारा है जोकि हमारी कलुषित भावना को धो देती है। ऐसी पवित्र धारा में स्नान करके हम अपने वर्तमान और भविष्य को उज्ज्वल बना लेते हैं। देश को हम पर अभिमान होता है।

हमारी आत्मा में सुख और शांति बनी रहती है। हमारे साथी हमें विश्वास की दृष्टि से देखते हैं। समाज में हमें सम्मान प्राप्त होता है। इसी के बल पर हम अपनी संस्कृति और सभ्यता की रक्षा कर सकते हैं। इसी के कारण सफलता हमारे कदमों को चूमती रहती है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को अपने आत्मसम्मान की रक्षा करनी चाहिए।

(i) आत्मसम्मान से किन गुणों का जन्म होता है?
(क) उत्सर्ग, प्रेम, विश्वास
(ख) शक्ति, साहस, उत्साह
(ग) सहजता, आत्मीयता, निर्भीकता
(घ) उपर्युक्त कोई नहीं
उत्तर
(ग) सहजता, आत्मीयता, निर्भीकता

(ii) आत्मसम्मानी किस पथ के अनुगामी होते हैं?
(क) धर्म, सत्य, न्याय और नीति के पथ के
(ख) उन्नति के पथ के
(ग) लोकप्रियता के पथ के
(घ) विषम परिस्थितियों के पथ के
उत्तर
(क) धर्म, सत्य, न्याय और नीति के पथ के

(iii) निश्चल होने से स्वाभिमानी व्यक्ति को क्या लाभ होता है?
(क) ईश्वर में भक्ति और विश्वास
(ख) आसुरी वृत्तियों से मुक्ति
(ग) आध्यात्मिक शक्ति का विकास
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर
(घ) उपर्युक्त सभी

(iv) आत्मसम्मान की भावना से पूर्ण व्यक्ति किसकी परवाह नहीं करता?
(क) परिस्थितियों की
(ख) कठिनाइयों की
(ग) संघर्षों की
(घ) पराजय की
उत्तर
(ग) संघर्षों की

(v) गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक हो सकता है
(क) आत्मा का विश्वास
(ख) आत्मसमान का महत्व
(ग) मानव का लक्ष्य
(घ) स्वाभिमान
उत्तर
(ग) मानव का लक्ष्य

व्यावहारिक व्याकरण (अंक 16)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित पाँच भागों में से किन्हीं चार भागों के उत्तर दीजिए। (4 x 1 =4)
(i) धोखेबाज राहुल को पुलिस ने पकड़ लिया है। रेखांकित पदबंध का भेद है
(क) संज्ञा पदबंध
(ख) सर्वनाम पदबंध
(ग) क्रिया पदबंध
(घ) विशेषण पदबंध
उत्तर
(ग) क्रिया पदबंध

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा रेखांकित पदबंध संज्ञा पदबंध है?
(क) लाठी लेकर चलने वाले उन वृद्ध व्यक्ति को बुलाओ।
(ख) वह भागा-भागा घर पहुंचा।
(ग) मेरे सभी मित्रों में मुझे रोहन प्रिय है।
(घ) राम बहुत तेज़ दौड़ता है।
उत्तर
(क) लाठी लेकर चलने वाले उन वृद्ध व्यक्ति को बुलाओ।

(iii) कौन-सा रेखांकित पदबंध क्रिया पदबंध नहीं है?
(क) उन्हें लाल बाज़ार से ले जाया गया।
(ख) उसने अपना काम कर लिया होगा।
(ग) नाव पानी में डूबती चली गई।
(घ) बच्चा दिन-भर रोता रहा।
उत्तर
(घ) बच्चा दिन-भर रोता रहा।

(iv) ‘मोहन घर से लौटकर कहने लगा कि उसका मन नहीं लग रहा है।’ इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है
(क) संज्ञा पदबंध
(ख) सर्वनाम पदबंध
(ग) क्रियाविशेषण पदबंध
(घ) विशेषण पदबंध
उत्तर
(ग) क्रियाविशेषण पदबंध

(v) रेखांकित पदबंधों में से कौन-सा पदबंध संज्ञा पदबंध है?
(क) आकाश में उड़ने वाली पतंग मेरी है।
(ख) अंगूर बेचने वाले उस दुकानदार को बुलाओ।
(ग) कृष्ण की भक्त मीरा एकतारा बजाती थी।
(घ) कबूतर का रंग नीला होता है।
उत्तर
(ग) कृष्ण की भक्त मीरा एकतारा बजाती थी।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित पाँच भागों में से किन्हीं चार भागों के उत्तर दीजिए। (4 x 1 =4)
(i) ‘सूर्य निकला और प्रकाश हो गया।’ रचना के आधार पर वाक्य का भेद है
(क) इच्छावाचक
(ख) सरल वाक्य
(ग) मिश्रित वाक्य
(घ) संयुक्त वाक्य
उत्तर
(घ) संयुक्त वाक्य

(ii) ‘तेज़ वर्षा हुई। नदी में बाढ़ आ गई।’ इन वाक्यों से बना मिश्रित वाक्य है
(क) नदी में बाढ़ आ गई क्योंकि तेज़ वर्षा हुई।
(ख) तेज़ वर्षा के कारण नदी में बाढ़ आ गई।
(ग) तेज़ वर्षा हुई और नदी में बाढ़ आ गई।
(घ) जब तेज़ वर्षा हुई तब नदी में बाढ़ आ गई।
उत्तर
(घ) जब तेज़ वर्षा हुई तब नदी में बाढ़ आ गई।

(iii) दिए गए वाक्यों में संयुक्त वाक्य है
(क) ज्योंही जनवरी का महीना आया ठंड बढ़ने लगी।
(ख) जनवरी का महीना आते ही ठंड बढ़ने लगी।
(ग) जैसे ही जनवरी का महीना आया वैसे ही ठंड बढ़ने लगी।
(घ) जनवरी का महीना आया और ठंड बढ़ने लगी।
उत्तर
(घ) जनवरी का महीना आया और ठंड बढ़ने लगी।

(iv) ‘सुरेश सुबह उठा। उसने चाय पी।’ इन वाक्यों से बना संयुक्त वाक्य है
(क) सुरेश ने सुबह उठकर चाय पी।
(ख) जब सुरेश सुबह उठा तब उसने चाय पी।
(ग) सुरेश सुबह उठा और उसने चाय पी।
(घ) सुरेश ने सुबह उठते ही चाय पी।
उत्तर
(ग) सुरेश सुबह उठा और उसने चाय पी।

(v) दिए गए वाक्य में सरल वाक्य है
(क) आप द्वार पर बैठकर उसकी प्रतीक्षा करें।
(ख) आप द्वार पर बैठे और उसकी प्रतीक्षा करें।
(ग) जब आप द्वार पर बैठे तब उसकी प्रतीक्षा करें।
(घ) आप द्वार पर बैठें और उसके आने की प्रतीक्षा करें।
उत्तर

प्रश्न 5.
निम्नलिखित पाँच भागों में से किन्हीं चार भागों के उत्तर दीजिए। (4 x 1 =4)
(i) ‘सत्याग्रह’ में प्रयुक्त समास है
(क) तत्पुरुष
(ख) कर्मधारय
(ग) अव्ययीभाव
(घ) द्वंद्व
उत्तर
(क) तत्पुरुष

(ii) ‘भवरूपी सागर’ का समस्तपद है
(क) संसार जैसा सागर
(ख) भाव ही सागर
(ग) भवसागर
(घ) भाव का सागर
उत्तर
(ग) भवसागर

(iii) ‘मालगाड़ी’ समस्तपद का विग्रह है
(क) माल और गाड़ी
(ख) माल के लिए गाड़ी
(ग) माल की गाड़ी
(घ) गाड़ी पर रखा हुआ माल
उत्तर
(ख) माल के लिए गाड़ी

(iv) ‘दाल और चावल’ में समास है
(क) द्वंद्व समास
(ख) द्विगु समास
(ग) अव्ययीभाव समास
(घ) तत्पुरुष समास
उत्तर
(क) द्वंद्व समास

(v) बहुव्रीहि समास के विग्रह का उदाहरण है
(क) डाक के लिए गाड़ी
(ख) श्वेत है जो कमल
(ग) पीला है जिसका अंबर अर्थात श्री कृष्ण
(घ) ईश्वर से विमुख
उत्तर
(ग) पीला है जिसका अंबर अर्थात श्री कृष्ण

प्रश्न 6.
‘निम्नलिखित चारों भागों के उत्तर दीजिए। (4 x 1 = 4)
(i) अपने शत्रु की दुर्दशा देखकर उसका ………” हो गया। उपयुक्त मुहावरे से वाक्य पूरा करें।
(क) घी के दिए जलाना
(ख) कलेजा ठंडा होना
(ग) बाजे बजवाना
(घ) रंग खेलना
उत्तर
(ख) कलेजा ठंडा होना

(ii) ‘पत्थर की लकीर’ मुहावरे का अर्थ है
(क) उँगली उठाना
(ख) दृढ़ विचार
(ग) निरादर करना
(घ) बाल की खाल निकालना
उत्तर
(ख) दृढ़ विचार

(iii) आज सब्जियों के दाम .. हैं। उपयुक्त मुहावरे से रिक्त स्थान पूर्ण करें।
(क) ज़मीन पर
(ख) ऊँचे आसमान पर
(ग) सातवें आसमान पर
(घ) नभ में
उत्तर
(ग) सातवें आसमान पर

(iv) इस नेता को .. . खूब आता है।
(क) काँटा होना
(ख) गाल बजाना
(ग) दिल जलाना
(घ) सभी गलत हैं
उत्तर
(ख) गाल बजाना

पाठ्यपुस्तक (अंक 14)

प्रश्न 7.
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए। (4x 1 =4)

हरि आप हरो जन री भीर।
द्रोपदी री लाज राखी,
आप बढ़ायो चीर।
भगत कारण रूप नरहरि,
धरयो आप सरीर।
बूढ़तो गजराज राख्यो,
काटी कुञ्जर पीर।
दासी मीराँ लाल गिरधर,
हरो म्हारी भीर।।

(i) मीरा अपने प्रभु से प्रार्थना कर रही हैं
(क) मुझे अपनी चाकरी में रख लीजिए।
(ख) शत्रु का नाश कर दीजिए
(ग) कष्ट दूर कर दीजिए
(घ) चीर बढ़ा दीजिए
उत्तर
(ग) कष्ट दूर कर दीजिए

(ii) पद के अनुसार हरि ने किस-किस के कष्टों को दूर किया?
(क) द्रौपदी, नरहरि, मगरमच्छ, मथुरावासी
(ख) नरहरि, द्रौपदी, द्वारका वासियों, गजराज
(ग) कुंजर, द्रौपदी, प्रहलाद, गजराज ।
(घ) द्रौपदी, बृजवासी, प्रह्लाद, गजराज
उत्तर
(ग) कुंजर, द्रौपदी, प्रहलाद, गजराज ।

(iii) द्रौपदी की लाज रखने के लिए प्रभु ने क्या चमत्कार दिखाया?
(क) चीर हरण को रोका
(ख) चीर बढ़ाया
(ग) मगरमच्छ भेजे
(घ) नरहरि का रूप धारण किया
उत्तर
(ख) चीर बढ़ाया

(iv) कृष्ण ने नरहरि का रूप धारण क्यों किया?
(क) प्रह्लाद की रक्षा के लिए
(ख) हिरण्यकश्यप की रक्षा के लिए
(ग) द्रौपदी की रक्षा के लिए
(घ) मीरा की रक्षा के लिए
उत्तर
(क) प्रह्लाद की रक्षा के लिए

प्रश्न 8.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए। (5 x 1 = 5)

ग्वालियर में हमारा एक मकान था। उस मकान के दालान में दो रोशनदान थे। उसमें कबूतर के एक जोड़े ने अपना घोंसला बना रखा था। एक बार बिल्ली ने उचककर दो में से एक अंडा तोड़ दिया। मेरी माँ ने ये सब देखा तो उसे दुख हुआ।

उसने स्टूल पर चढ़कर दूसरे अंडे को बचाने की कोशिश की। लेकिन इस कोशिश में दूसरा अंडा उसी के हाथ से गिरकर टूट गया। कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे। उनकी आँखों में दुख देखकर मेरी माँ की आँखों में आँसू आ गए। इस गुनाह को खुदा से मुआफ कराने के लिए उसने पूरे रोज़ा रखा। दिन भर कुछ खाया-पिया नहीं। सिर्फ रोती रही और बार-बार नमाज़ पढ़-पढ़कर खुदा से इस गलती को मुआफ़ करने की दुआ माँगती रही।

(i) बरामदे में कितने रोशनदान थे?
(क) दो
(ख) एक
(ग) चार
(घ) तीन
उत्तर
(क) दो

(ii) रोशनदान में किसने अपना घोंसला बना रखा था?
(क) चिड़ियों ने
(ख) कबूतरों ने
(ग) गौरैया ने
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर
(ख) कबूतरों ने

(iii) पहला अंडा किसने तोड़ा था?
(क) लेखक की माँ ने
(ख) लेखक ने
(ग) बिल्ली ने
(घ) स्वयं कबूतरों ने
उत्तर
(ग) बिल्ली ने

(iv) कबूतरों का जोड़ा परेशान होकर इधर-उधर क्यों फड़फड़ाने लगा?
(क) उनको अपना घोंसला नहीं मिल रहा था।
(ख) वे भूख से परेशान थे।
(ग) उनके दोनों अंडे टूट गए थे।
(घ) लेखक की माँ उन्हें भगा रही थी।
उत्तर
(ग) उनके दोनों अंडे टूट गए थे।

(v) लेखक की माँ ने कैसे प्रायश्चित किया?
(क) पूरे दिन रोज़ा रखा
(ख) खुदा से अपनी गलती की माफ़ी माँगी
(ग) पूरे दिन रोती रहीं
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 9.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए। (5 x 1 = 5)

मेरे भाई साहब मुझसे पाँच साल बड़े, लेकिन केवल तीन दरजे आगे। उन्होंने भी उसी उम्र में पढ़ना शुरू किया था, जब मैंने शुरू किया था, लेकिन तालीम जैसे महत्व के मामले में वह जल्दबाजी से काम लेना पसंद न करते थे। इस भवन की बुनियाद बहुत मजबूत डालना चाहते थे, जिस पर आलीशान महल बन सके। एक साल का काम दो साल में करते थे। कभी-कभी तीन साल भी लग जाते थे। बुनियाद ही पुख्ता न हो, तो मकान कैसे पायेदार बने। मैं छोटा था, वे बड़े थे। मेरी उम्र नौ साल की थी, वह चौदह साल के थे। उन्हें मेरी तम्बीह और निगरानी का पूरा और जन्मसिद्ध अधिकार था और मेरी शालीनता इसी में थी कि उनके हुक्म को कानून सम ।

(i) लेखक और उनके भाई में कितने साल का अंतर था?
(क) पाँच साल का
(ख) तीन साल का
(ग) चार साल का
(घ) दो साल का
उत्तर
(क) पाँच साल का

(ii) लेखक के भाई तालीम के महत्व के बारे में क्या पसंद नहीं करते थे?
(क) जल्दबाजी
(ख) दिखावा
(ग) रटंत विद्या
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर
(क) जल्दबाजी

(iii) लेखक की देखभाल और निगरानी का पूरा जिम्मा बड़े भाई साहब पर क्यों था?
(क) क्योंकि वह उससे बड़े थे।
(ख) मेरे माता-पिता ने बोल रखा था।
(ग) वह घमंडी थे इसलिए छोटों को कुछ समझते नहीं थे।
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर
(क) क्योंकि वह उससे बड़े थे।

(iv) लेखक के बड़े भाई एक साल का काम कितने साल तक करना पसंद करते थे?
(क) दो से तीन साल तक
(ख) तीन से चार साल तक
(ग) डेढ़ साल तक
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर
(क) दो से तीन साल तक

(v) बुनियाद का अर्थ है
(क) दीवार
(ख) नींव
(ग) पुख्ता
(घ) मजबूत
उत्तर
(ख) नींव

खंड ‘ब’- वर्णनात्मक प्रश्न (अंक 40)

पाठ्यपुस्तक एवं पूरक पाठ्यपुस्तक (अंक 14)

प्रश्न 10.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए। (2 x 2 = 4)
(क) निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?
(ख) लेखक को बड़े भाई साहब पर दया क्यों आती थी?
(ग) ‘मेखलाकार’ शब्द का क्या अर्थ है? कवि ने इस शब्द का प्रयोग यहाँ क्यों किया है?

प्रश्न 11.
मनुष्यता’ कविता में कवि ने सबको एक साथ होकर चलने की प्रेरणा क्यों दी है, इससे समाज को क्या लाभ हो सकता है? 60-70 शब्दों में स्पष्ट कीजिए। (1 x 4 = 4)

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर 40-50 शब्दों में दीजिए। (2 x 3 = 6)
(क) इ.फफन ने पंचम की दुकान से केले क्यों खरीदे?
(ख) हरिहर काका को महंत और अपने भाई एक ही श्रेणी के क्यों लगने लगे?
(ग) ‘सपनों के से दिन’ पाठ के आधार पर लिखिए कि अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में रुचि क्यों नहीं थी? पढ़ाई को व्यर्थ समझने के पीछे उनके क्या तर्क थे?

लेखन (अंक 26)

प्रश्न 13.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 80-100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए। (1 x 6 = 6)
(क) विद्यार्थी और अनुशासन
संकेत बिंदु-

  • अनुशासन का अर्थ तथा स्वरूप
  • अनुशासन और प्रकृति
  • अनुशासनहीनता
  • समाधान।

(ख) विज्ञान : लाभ और हानियाँ
संकेत बिंदु-

  • विज्ञान क्या है?
  • विज्ञान के लाभ
  • विज्ञान की हानियाँ
  • निष्कर्ष।

(ग) साहित्य और समाज संकेत बिंदु-

  • साहित्य क्या है?
  • समाज का साहित्य पर प्रभाव
  • साहित्य का महत्व
  • साहित्य और समाज का संबंध
  • निष्कर्ष।

प्रश्न 14.
दिल्ली में बढ़ते डेंगू और चिकनगुनिया पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखिए।
अथवा
विद्यालय में खेल-कूद की सामग्री मँगवाने हेतु प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र लिखिए।

प्रश्न 15.
एक निश्चित समय पर साइकिल रिक्शों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाते हुए यातायात पुलिस की तरफ से 30-40 शब्दों में सूचना जारी कीजिए।
अथवा
विद्यालय में आयोजित होने वाला वार्षिक पुस्तक मेला को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की बैठक होने वाली है इस संबंध में प्रधानाचार्य की ओर से अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं के लिए 30-40 शब्दों में सूचना लिखिए।

प्रश्न 16.
‘डायमंड साइकिल’ की विशेषताएँ बताते हुए 25 से 50 शब्दों में आकर्षक विज्ञापन बनाइए।
अथवा
‘भृगराज टूथपेस्ट’ की विशेषताएँ बताते हुए 25 से 50 शब्दों में विज्ञापन बनाइए।

प्रश्न 17.
दिए गए विषय पर 100-120 शब्दों में लघु कथा लिखिए।
• केकड़ों का स्वभाव
अथवा
• संगत से गुण होत है, संगत से गुण जात