Students can access the CBSE Sample Papers for Class 11 Hindi with Solutions and marking scheme Term 2 Set 3 will help students in understanding the difficulty level of the exam.

CBSE Sample Papers for Class 11 Hindi Term 2 Set 3 for Practice

समय : 2.00 घण्टा
पूर्णांक : 40

सामान्य निर्देश :

  • इस प्रश्न पत्र में दो खंड हैं- खंड ‘क’ और खंड ‘ख’
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार ही लिखिए।
  • लेखन कार्य में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखिए।
  • खंड-‘क’ में कुल 4 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उपप्रश्नों के उत्तर दीजिए।
  • खंड-‘ख’ में कुल 3 प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के साथ विकल्प दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्प का ध्यान रखते हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

रखण्ड-‘क’

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए [5]
(i) हमारे देश की सुरक्षा पूरी तरह से हमारे सैनिकों पर निर्भर है। वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं। ऐसी ही किसी घटना के बारे में लिखिए।
(ii) प्रदूषण वर्तमान युग की सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्या पर अपने विचार लिखिए।
(iii) ‘विश्वासपात्र मित्र जीवन की एक औषधि है।’ कथन के आधार पर बताइए कि मानव जीवन में मित्रों का क्या महत्त्व है? वे किस प्रकार व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं? आप अपने मित्र का चुनाव करते समय किन गुणों का होना आवश्यक समझेंगे? अपने विचार स्पष्ट लिखिए।

CBSE Sample Papers for Class 11 Hindi Term 2 Set 3 for Practice

प्रश्न 2.
अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को आर्थिक सहायका/छात्रवृत्ति या शुल्क मुक्ति के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए। [5]
अथवा
आप जे. 205 रामगली, विश्वासनगर, शाहदरा, नई दिल्ली निवासी हैं। चाचा जी द्वारा आपके जन्मदिन पर भेजे गए उपहार के लिए धन्यवाद देते हुए पत्र लिखिए।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए [3 + 2 = 5]
(i) सिंगापुर में भारतीय की मौत पर हुई हिंसा पर संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत कीजिए।
अथवा
राष्ट्रीय सूक्ष्म और मध्यम बोर्ड की चौथी बैठक की कार्यसूची बनाइए।

(ii) कार्यवृत्त में क्या-क्या गतिविधियाँ होती हैं?
अथवा
कार्यवृत्त किसे कहते हैं?

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए [3 + 2 = 5]
(i) जनसंचार माध्यमों के क्या कार्य हैं?
अथवा
जनसंचार माध्यमों के कौन-से नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं? इनसे कैसे बचा जा सकता है?

(ii) प्रतिवेदन का क्या उद्देश्य होता है?
अथवा
समाचार-माध्यमों में काम करने वाले पत्रकार कितने प्रकार के होते हैं?

CBSE Sample Papers for Class 11 Hindi Term 2 Set 3 for Practice

रवण्ड-‘ख’

प्रश्न 5.
निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर 50-60 शब्दों में दीजिए [3 × 2 = 6]
(i) कवि की मानसिक स्थिति कैसी हो गई थी और क्यों?
(ii) ‘न हो कमीज तो पाँवों से पेट ढंक लेंगे’ पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
(iii) निर्मला पुतुल द्वारा रचित ‘आओ, मिलकर बचाएँ’ नामक कविता का सार लिखिए।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 50-60 शब्दों में दीजिए [3 × 3 = 9]
(i) स्पीति में वायरलेस सेट की उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।
(ii) ‘जामुन का पेड़’ पाठ के आधार पर सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का उल्लेख कीजिए।
(iii) नेहरू जी अपनी सभाओं में किसका जिक्र करते और क्यों?
(iv) वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस सीमा तक बदली है? चर्चा कर लिखिए।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए [3 + 2 = 5]
(i) मरुभूमि में वर्षा के पानी की मात्रा को कैसे मापा जाता है?
अथवा
‘आलो-आँधारि’ की बेबी की चारित्रिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

CBSE Sample Papers for Class 11 Hindi Term 2 Set 3 for Practice

(ii) वर्षा न होने पर कुंई में पानी कहाँ से आता है?
अथवा
तातुश लेखिका के आने पर खुश क्यों हो जाते थे?