Students can access the CBSE Sample Papers for Class 11 Hindi with Solutions and marking scheme Term 2 Set 4 will help students in understanding the difficulty level of the exam.

CBSE Sample Papers for Class 11 Hindi Term 2 Set 4 for Practice

समय : 2.00 घण्टा
पूर्णांक : 40

सामान्य निर्देश :

  • इस प्रश्न पत्र में दो खंड हैं- खंड ‘क’ और खंड ‘ख’
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार ही लिखिए।
  • लेखन कार्य में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखिए।
  • खंड-‘क’ में कुल 4 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उपप्रश्नों के उत्तर दीजिए।
  • खंड-‘ख’ में कुल 3 प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के साथ विकल्प दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्प का ध्यान रखते हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

रखण्ड-‘क’

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए [5]
(i) योग के माध्यम से हम शरीर तथा मन दोनों को स्वस्थ कर सकते हैं, जीवन में योग की अनिवार्यता तथा उससे मिलने वाले लाभों का वर्णन करते हुए अपने विचार लिखिए।
(ii) अपने जीवन में घटी उस घटना का वर्णन कीजिए, जिसे याद करके आप आज भी हँसे बिना नहीं रहते तथा इससे आपको क्या मिलता है?
(iii) वर्तमान युग में इंटरनेट अपनी उपयोगिता के कारण एक आवश्यकता बनता जा रहा है, इस विषय पर अपने विचार प्रकट कीजिए
और बताइए कि इंटरनेट जीवन में सुविधा के साथ-साथ मुसीबत किस प्रकार बन जाता है ?

प्रश्न 2.
विद्यालयी शिक्षा में सुधार हेतु केन्द्रीय शिक्षामंत्री, भारत सरकार को प्रार्थना पत्र लिखिए। [5]
अथवा
सही समय पर बहिन की ‘राखी’ मिल जाने की खुशी प्रकट करते हुए अपनी बहिन को पत्र लिखिए।

CBSE Sample Papers for Class 11 Hindi Term 2 Set 4 for Practice

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए [3 + 2 = 5]
(i) अखिल भारतीय साहित्य एवं संस्कृति बोर्ड में लिए गए फैसले के अनुसार लेखकों, कलाकारों और विशेषज्ञों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी के संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति तैयार कीजिए।
अथवा
राष्ट्रीय सूक्ष्म और मध्यम बोर्ड की चौथी बैठक की कार्यसूची बनाइए।
(ii) परिपत्र की विशेषताएँ बताइए।
अथवा
प्रेस विज्ञप्ति के कार्य बताइए।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए [3 + 2 = 5]
(i) संचार को एक घटना नहीं, जीवंत प्रक्रिया कहा जाता है। क्यों? अथवा जनसंचार की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
(ii) पत्रकारिता किसे कहते हैं ? ‘पत्रकारिता’ शब्द का आरंभ किस विधा से हुआ? आजकल इसकी व्याप्ति कितनी है?
अथवा
समाचार लेखन के छह ककारों के नाम लिखिए।

रखण्ड-रव’

प्रश्न 5.
निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर 50-60 शब्दों में दीजिए [3 × 2 = 6]
(i) पिता कवि को ‘सोने पर सुहागा’ क्यों कहते थे?
(ii) पहले शेर में चिराग एक बार बहुवचन में आया है और दूसरी बार एकवचन में। अर्थ एवं काव्य-सौन्दर्य की दृष्टि से इसका क्या महत्व है?
(iii) कविता ‘आओ, मिलकर बचाएँ’ कविता के माध्यम से कवयित्री क्या संदेश देना चाहती है?

प्रश्न 6.
निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 50-60 शब्दों में दीजिए [3 × 3 = 9]
(i) स्पीति में बारिश का वर्णन एक अलग तरीके से किया गया है। आप अपने यहाँ होने वाली बारिश का वर्णन कीजिए।
(ii) स्पीति के निवासियों का जीवन किस प्रकार के कष्टों से भरा था?
(iii) कहानी में दो प्रसंग ऐसे हैं, जहाँ लोग पेड़ के नीचे दबे आदमी को निकालने के लिए कटिबद्ध होते हैं। ऐसा कब-कब होता है और लोगों का यह संकल्प दोनों बार किस-किस वजह से भंग होता है?
(iv) नेहरू जी अपनी बातचीत में किन-किन देशों का जिक्र करते और क्यों?

CBSE Sample Papers for Class 11 Hindi Term 2 Set 4 for Practice

प्रश्न 7.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए [3 + 2 = 5]
(i) कुंई का मुंह छोटा क्यों रखा जाता है? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
तातुश ने बेबी के जीवन को बदलने में किस प्रकार मदद की?

(ii) लेखक ने राजस्थानी पानी के किन रूपों के विषय में बताया है?
अथवा
‘आलो आँधारि’ नामक पाठ से जनसामान्य के लिए क्या संदेश संप्रेषित किया गया है?