Students can access the CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi with Solutions and marking scheme Term 2 Set 10 will help students in understanding the difficulty level of the exam.

CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi Term 2 Set 10 for Practice

Time Allowed: 2 Hours
Ma×imum Marks: 40

सामान्य निर्देश :

  • निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका पालन कीजिए:
  • इस प्रश्न पत्र में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं।
  • इस प्रश्न पत्र में कुल सात प्रश्न पूछे गए हैं। आपको सात प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
  • प्रश्नों में आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार उत्तर दीजिए।

कार्यालयी हिंदी और रचनात्मक लेखन [20 अंक]

प्रश्न 1.
निम्नलिखित दिए गए तीन शीर्षको में से किसी एक शीर्षक का चयन कर लगभग 200 शब्दों में एक रचनात्मक लेख लिखिए: (5 × 1 = 5)
(क) पर्यटन का महत्व
(ख) जो तोको काँटा बोवै, ताहि बोउ तू फूल
(ग) आतंकवाद और हम

प्रश्न 2.
आपके नगर-कस्बे का एक नवयुवक सैनिक देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गया। एक वर्ष बीत जाने पर भी उसकी बेसहारा माँ को कोई सहायता नहीं मिली। उनकी दशा का वर्णन करते हुए रक्षा मंत्री, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के नाम पत्र लिखिए।
अथवा
आपके क्षेत्र में स्थित एक औद्योगिक संस्थान का गंदा पानी आपके नगर की नदी को दूषित कर रहा है। इस समस्या से अवगत कराते हुए प्रदूषण नियंत्रण विभाग के मुख्य अधिकारी को पत्र लिखिए।

प्रश्न 3.
(क) रेडियो नाटक में संवादों की भाषा का क्या महत्व है? उदाहरण सहित समझाइए।
अथवा
कविता क्या है और यह कैसे बनती है? (3)

(ख) कहानी में पात्रों का चरित्र-चित्रण कैसे किया जाता है?
अथवा
शिल्प और संरचना के आधार पर नाटक कितने प्रकार के हैं? (2)

CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi Term 2 Set 10 for Practice

प्रश्न 4.
(क) आलेख को स्पष्ट करते हुए एक अच्छे आलेख के गुण लिखिए।
अथवा
टेलीविजन लेखन पर टिप्पणी कीजिए। (3)

(ख) एडवोकेसी पत्रकारिता पर प्रकाश डालिए।
अथवा
घटनापूरक और साहित्यिक फीचर को समझाइए।

पाठ्यपुस्तक आरोह भाग-2 तथा अनुपूरक पाठ्यपुस्तक वितान भाग-2 [20 अंक]

प्रश्न 5.
निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 2 = 6)
(क) ‘किस प्यार से देखता है बच्चा मुँह को’-पंक्ति में अभिव्यक्त बच्चे के चेष्टाजन्य सौन्दर्य की विशेषता को स्पष्ट करते हुए माँ और बच्चे के स्नेह सम्बन्धों पर टिप्पणी कीजिए।
(ख) एडवोकेसी पत्रकारिता पर प्रकाश डालिए।
(ग) भाई के शोक में डूबे राम के प्रलाप वचन में स्त्री के प्रति कैसा सामाजिक दृष्टिकोण संभावित है?

प्रश्न 6.
निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 3 = 9)
(क) लुट्टन सिंह एक पिता के रूप में कैसा था?
(ख) “नमक” कहानी में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान में रहने वाले लोगों की भावनाओं, संवेदनाओं को उभारा गया है। वर्तमान संदर्भ में इन संवेदनाओं की स्थिति को तर्क सहित स्पष्ट कीजिए?
(ग) शारीरिक वंश परम्परा और सामाजिक उत्तराधिकारी की दृष्टि से मनुष्यों में असमानता संभावित रहने के बावजूद आंबेडकर “समता” को एक व्यवहार्य सिद्धान्त मानने का आग्रह क्यों करते हैं? इसके पीछे उनके क्या तर्क हैं?
(घ) ‘पहलवान की ढोलक पाठ कहानी के किस-किस मोड़ पर लुट्टन के जीवन में क्या-क्या परिवर्तन आए?

CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi Term 2 Set 10 for Practice

प्रश्न 7.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 + 2 = 5)
(क) ‘डायरी के पन्ने’ के आधार पर औरतों की शिक्षा और मानवाधिकारों के बारे में ऐन के विचारों को अपने शब्दों में स्पष्ट कजिए।
अथवा
“सिंधु सभ्यता में खेती का उन्नत रूप भी देखने को मिलता है’ स्पष्ट कीजिए। (3)

(ख) मुअनजोदड़ो को देखते-देखते लेखक को किसकी याद आ गई और क्यों?
अथवा
“डायरी के पन्ने के आधार पर पीटर (ऐनफ्रैंक का मित्र) के स्वभाव की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।