Students can access the CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi with Solutions and marking scheme Term 2 Set 11 will help students in understanding the difficulty level of the exam.

CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi Term 2 Set 11 for Practice

Time Allowed: 2 Hours
Ma×imum Marks: 40

सामान्य निर्देश :

  • निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका पालन कीजिए:
  • इस प्रश्न पत्र में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं।
  • इस प्रश्न पत्र में कुल सात प्रश्न पूछे गए हैं। आपको सात प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
  • प्रश्नों में आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार उत्तर दीजिए।

कार्यालयी हिंदी और रचनात्मक लेखन [20 अंक]

प्रश्न 1.
निम्नलिखित दिए गए तीन शीर्षको में से किसी एक शीर्षक का चयन कर लगभग 200 शब्दों में एक रचनात्मक लेख लिखिए: (5 × 1 = 5)
(क) अचानक जब हमारी मेट्रो रुक गई।
(ख) मसूरी के रास्ते में बस का खराब होना
(ग) नदी किनारे बरसात में घिर जाना

प्रश्न 2.
कोरोना के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए अपने कॉलोनी की सुरक्षा के लिए नियमित सेनीटाइज़ की मांग करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखिए।
अथवा
आपदा स्थिति में खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमत की समस्या के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए किसी दैनिक समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए। (5)

प्रश्न 3.
(क) कविता की रचना के लिए शब्द कितना आवश्यक है?
अथवा
कहानी में कथानक क्या है ? उदाहरण देकर समझाइए।

(ख) नाटक साहित्य की अन्य विधाओं से अलग कैसे
अथवा
कहानी की रचना में पात्रों की भूमिका स्पष्ट कीजिए।

CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi Term 2 Set 11 for Practice

प्रश्न 4.
(क) विशेष लेखन को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिये।
अथवा
फीचर को आत्मनिष्ठ लेखन कहने के कारणों को स्पष्ट कीजिये।

(ख) संपादकीय लेखन क्या है?
अथवा
समाचार कैसे लिखा जाता है?

पाठ्यपुस्तक आरोह भाग-2 तथा अनुपूरक पाठ्यपुस्तक वितान भाग-2 [20 अंक]

प्रश्न 5.
निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 2 = 6)
(क) ‘कवितावली’ के कविता के आधार पर सिद्ध कीजिए कि तुलसीदास को अपने युग की आर्थिक विषमताओं की अच्छी समझ थी।
(ख) फ़िराक की रुबाई में भाषा के विलक्षण प्रयोग किए गए हैं-पठित पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
(ग) कवि ने प्रात:कालीन प्रकृति का मनोहारी चित्रण किया है। ‘उषा’ कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित चार में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 3 = 9)
(क) डॉ. भीमराव आंबेडकर के भाषण के अंश ‘श्रम विभाजन और जाति प्रथा’ तथा ‘मेरी कल्पना का आदर्श समाज’ आपने पढ़े हैं। जाति प्रथा की समस्या के उन्मूलन का उपाय लोकतांत्रिक मूल्य हैं। सिद्ध कीजिए।
(ख) नमक ले जाने के बारे में सफिया के मन में उठे खंदों के आधार पर उसकी चारित्रिक विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए?
(ग) लुट्टन पहलवान ढोलक क्यों बजाता था?
(घ) सही में आंबेडकर ने भावनात्मक समत्व की मानवीय दृष्टि के तहत जातिवाद का उन्मूलन चाहा है, जिसकी प्रतिष्ठा के लिए भौतिक स्थितियों और जीवन-सुविधाओं का तर्क दिया है। क्या आपा इससे सहमत हैं?

CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi Term 2 Set 11 for Practice

प्रश्न 7.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 + 2 = 5)
(क) लेखक ने मुअनजोदड़ों शहर के टूटने या उजड़ने के बारे में क्या कल्पना की हैं?
अथवा
ऐन की डायरी में युद्ध-पीड़ितों के लिए कैसा अनुभव करता है? ‘डायरी के पन्ने कहानी के आधार पर बताइए।

(ख) मुअनजोदड़ो’ में बड़े घरों में भी छोटे-छोटे कमरे होने का क्या कारण हो सकता हैं?
अथवा
डायरी के पन्ने’ में ऐन ने आशा व्यक्त की है कि अगली सदी में औरतें अधिक सम्मान और सराहना की हकदार बनेगी-क्या इस सदी में ऐसा हुआ है। तर्कसंगत उत्तर लिखिए। (2)