Students can access the CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi with Solutions and marking scheme Term 2 Set 12 will help students in understanding the difficulty level of the exam.

CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi Term 2 Set 12 for Practice

Time Allowed: 2 Hours
Ma×imum Marks: 40

सामान्य निर्देश :

  • निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका पालन कीजिए:
  • इस प्रश्न पत्र में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं।
  • इस प्रश्न पत्र में कुल सात प्रश्न पूछे गए हैं। आपको सात प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
  • प्रश्नों में आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार उत्तर दीजिए।

कार्यालयी हिंदी और रचनात्मक लेखन [20 अंक]

प्रश्न 1.
निम्नलिखित दिए गए तीन शीर्षको में से किसी एक शीर्षक का चयन कर लगभग 200 शब्दों में एक रचनात्मक लेख लिखिए : (5 × 1 = 5)
(क) काश! मैं उड़ पाता।
(ख) जहाँ न पहुँचे रवि वहाँ पहुँचे कवि।
(ग) चाँदनी रात में मैं।

प्रश्न 2.
आपके क्षेत्र में एक सड़क को चौड़ा करने के बहाने आवश्यकता से अधिक पेड़ काटे गए हैं। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए वन और पर्यावरण विभाग को लगभग 80-100 शब्दों में पत्र लिखिए।
अथवा
किसी प्रमुख दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को गाँवों में चिकित्सा-सुविधाओं के अभाव का उल्लेख करते हुए एक विशेष चिकित्सा-सुविधाओं वाला अस्पताल खोलने का सुझाव प्रकाशित करने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखिए। (5)

प्रश्न 3.
(क) नाटक साहित्य की अन्य विधाओं से कैसे अलग होता है?
अथवा
कथानक किसे कहते हैं? इसे कहानी का केन्द्रीय बिन्दु क्यों कहा जाता है? (3)

(ख) एक नाटक के लिए ‘कथ्य’ कितना जरूरी होता
अथवा
कहानी में संवादों का कितना महत्व है? (2)

CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi Term 2 Set 12 for Practice

प्रश्न 4.
(क) फीचर क्या है? यह कैसे लिखा जाता है। विस्तार से समझाइए।
अथवा
उल्टा पिरामिड शैली को समझाइए। (3)

(ख) आलेख लेखन के मुख्य भागों पर टिप्प्णी लिखिए। (2)
अथवा
आलेख और फीचर में क्या अन्तर है? स्पष्ट कीजिए।

पाठ्यपुस्तक आरोह भाग-2 तथा अनुपूरक पाठ्यपुस्तक वितान भाग-2 [20 अंक]

प्रश्न 5.
निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 2 = 6)
(क) ‘लक्ष्मण-मूर्छा और राम विलाप’ कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।
(ख) ‘रुबाइयों’ के आधार पर ‘गोदी के चाँद और गगन के चाँद के रिश्ते’ पर टिप्पणी कीजिए।
(ग) तुलसीदास ने अकाल को भयानक स्थिति क्यो कहा है?

प्रश्न 6.
निम्नलिखित चार में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए (3 × 3 = 9)
(क) ‘नमक’ पाठ में किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(ख) पहलवान लुट्टन सिंह को राजा साहब की कृपा-दृष्टि कब प्राप्त हुई? वह उन सुविधाओं से वंचित कैसे हो गया? ‘पहलवान की ढोलक’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए। लगभग 80-100 शब्दों में लिखिए।
(ग) ‘पहलवान की ढोलक’ पाठ का एक संदेश यह भी है कि लोक कलाओं को संरक्षण दिया जाना चाहिए। इस पन अपने विचार व्यक्त कीजिए।
(घ) लेखक ने पूरे पाठ में जाति-प्रथा की किन-किन बुराइयों का वर्णन किया है?

CBSE Sample Papers for Class 12 Hindi Term 2 Set 12 for Practice

प्रश्न 7.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 + 2 = 5)
(क) ‘डायरी के पन्ने’ के आधार पर औरतों की शिक्षा और उनके मानवाधिकारों के बारे में ऐन फ्रेंक के विचारों को अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।
अथवा
‘मुअनजोदड़ो की सभ्यता पूर्ण विकसित मानव सभ्यता थी’-कथन के पक्ष में अपने तर्क लिखिए। (3)

(ख) लेखक ने सिंधु घाटी सभ्यता को अपने किस कथन में दुनिया की छत कहा है?
अथवा
महाकुंड में अशुद्ध जल को रोकने की क्या व्यवस्था थी? ‘अतीत में दबे पाँव’ पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए। (2)