By going through these CBSE Class 6 Sanskrit Notes Chapter 1 शब्द परिचयः 1 Summary, Notes, word meanings, translation in Hindi, students can recall all the concepts quickly.

Class 6 Sanskrit Chapter 1 शब्द परिचयः 1 Summary Notes

शब्द परिचयः 1 पाठ का परिचय

इस पाठ में अकारान्त पुंल्लिग शब्दों से परिचय कराया गया है। अकारान्त शब्द वे होते हैं, जिनके अंत में ‘अ’ आता है। यथा-‘छात्र’, ‘बालक’, ‘अश्व’, ‘राम’, ‘वृद्ध’, अध्यापक आदि। पुँल्लिग शब्दों के साथ प्रयोग में आने वाले सर्वनाम पद भी इस पाठ में आए हैं। संज्ञा, सर्वनाम तथा क्रियापद का तीनों वचनों में प्रयोग आया है।

इसके माध्यम से हम धातुओं का प्रयोग करना भी सीखेंगे। ध्यान रहे कि हिंदी में हम जिसे क्रिया कहते हैं, संस्कृत में उसी को ‘धातु’ कहते हैं। आइए, अब हम पाठ को पढ़ते हैं।

शब्द परिचयः 1 Summary

प्रस्तुत पाठ में अकारान्त पुंल्लिङ्ग शब्दों का परिचय चित्रों के माध्यम से कराया गया है। प्रत्येक शब्द के साथ उसका वाचक चित्र दिया गया है। इस पाठ में दिए गए सभी शब्द अकारान्त हैं। जिन शब्दों के अंत में ‘अ’ वर्ण आता है, उन्हें ‘अकारान्त’ शब्द कहते हैं। ‘पुंल्लिङ्ग’ का अर्थ है-पुरुष जाति के लिए प्रयुक्त होने वाले शब्द। जैसे-राम, श्याम, माधव, शिव आदि। पाठ में प्रयुक्त शब्द निम्नलिखित हैं

चषकः = गिलास।
शुनकः = कुत्ता।
स्यूतः = थैला।
सौचिकः = दर्जी।
बलीवर्दः = बैल।
वृद्धः – बूढ़ा।

अन्य अकारान्त पुंल्लिङ्ग शब्द –
मयूरः (मोर), गजः (हाथी), घटः (घड़ा), काकः (कौआ), दीपकः (दीया), मूषकः (चूहा), नकुलः (नेवला), शुकः (तोता), कृषक: (किसान)।
शब्द परिचयः 1 Summary Notes Class 6 Sanskrit Chapter 1.1
शब्द परिचयः 1 Summary Notes Class 6 Sanskrit Chapter 1.2
शब्द परिचयः 1 Summary Notes Class 6 Sanskrit Chapter 1.3

शब्द परिचयः 1 Word Meanings Translation in Hindi

एषः कः?
एषः चषकः।
किम् एषः बृहत्?
न, एषः लघुः।

सः कः?
सः सौचिकः।
सौचिकः किं करोति?
किं सः खेलति?
न, सः वस्त्रं सीव्यति।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :
एषः (पुं०)-यह (this), कः-कौन (पुं०) (who), चषकः-गिलास (tumbler/cup), किम् (नपुं०)-क्या (what), बृहत्-बड़ा (large), लघुः-छोटा (small), सः (पुं०)-वह (He), सौचिकः-दर्जी (tailor), खेलति-खेलता/ खेल रहा है। (plays/is playing), कः (पुँ०)-कौन (कौन), (who/what), न नहीं (no), करोति-करता/कर रहा है (does/is doing), वस्त्रम्-कपड़ा (clothes/garment), सीव्यति-सिलता/सिल रहा है, (sews/is sewing)

सरलार्थ :  – English Translation:
यह क्या है? यह गिलास है। – What is this? This is a tumbler.
क्या यह बड़ा है? नहीं यह छोटा है। – Is it big? No, it is small.
वह कौन है? वह दर्जी है। – Who is that? He is a tailor.

संस्कृत में पूर्ण वर्तमान (present indefinite) और अपूर्ण वर्तमान (present continuous) के लिए प्रायः एक ही धातुरूप का प्रयोग किया जाता है। यथा-‘खेलति’ का अर्थ ‘खेलता है’ अथवा ‘खेल रहा है’-प्रसंगानुसार एक ही होता है।

दर्जी क्या करता है? क्या वह खेल रहा है? – What does the tailor do? Is he playing?
नहीं, वह वस्त्र सिल रहा है। – No, he is sewing a garment.

ध्यातव्यम् – इन वाक्यों में एकवचन का प्रयोग आया है।

एतौ कौ?
एतौ शुनको स्तः।
किम् एतौ गर्जतः?
न, एतौ उच्चैः बुक्कतः।

तौ कौ?
तौ बलीवौ स्तः।
किं तौ धावतः?
न, तौ क्षेत्रं कर्षतः।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :
एतौ (पुं०)-ये दोनों (द्विव०) (these two), कौ (पुं०)-कौन (द्विव०) who (dual), स्त:-हैं (द्विव०) are (dual), शुनको (पुं०)- कुत्ते (द्विव०) two dogs, गर्जतः-गरजते हैं (द्विव०) roar (dual), उच्चैः -जोर से (loudly), बुक्कतः-भौंकते हैं/भौंक रहे हैं (द्विव०) bark (dual), तौ (पुं०)-वे दोनों (द्विव०) (those two), बलीवौ (पुं०)-दो बैल (two oxen) (dual), धावतः-दौड़ते/दौड़ रहे हैं, (द्विव०) run/are running, क्षेत्रम्-खेत (field), कर्षतः-जोतते/जोत रहे हैं, (plough/are ploughing).

सरलार्थ : – English Translation:
ये दो कौन हैं? – Who are these two?
ये दो कुत्ते हैं? – These (two) are dogs.
क्या ये गरजते हैं? – Do these roar?
नहीं, ये (दोनों) जोर से भौंकते हैं। – No, these (two) bark loudly.
वे दो कौन हैं? – Who are those two?
वे दोनों बैल हैं। – Those two are bulls.
क्या वे (दोनों) दौड़ रहे हैं? – Are these (two) running?
नहीं, वे दोनों खेत जोत रहे हैं। – No, these (two) are ploughing the field.

ध्यातव्यम् – इन वाक्यों में द्विवचन का प्रयोग आया है।

एते के?
एते स्यूताः सन्ति।
किम् एते हरितवर्णाः?
नहि, एते नीलवर्णाः सन्ति।

ते के?
ते वृद्धाः सन्ति।
किं ते गायन्ति?
नहि ते हसन्ति।

शब्दार्थाः (Word Meanings) : एते-ये (बहुवचन) (these), के-कौन/क्या (बहुवचन) who/what (plural), स्यूता:-बैग/थैले (बहुवचन) (bags), हरितवर्णाः-हरे रंग के (green coloured), नीलवर्णाः-नीले रंग के (blue coloured), ते-वे (बहुवचन) (those), गायन्ति-गाते/गा रहे हैं (sing/are singing), वृद्धाः -बूढ़े (old/elderly persons), हसन्ति -हँसते हैं/हँस रहे हैं (laugh/are laughing), नहि-नहीं (no), सन्ति-हैं (बहुवचन) (are)

सरलार्थ : – English Translation:
ये क्या हैं? – What are these?
ये बैग/थैले हैं? – These are bags.
क्या ये हरे रंग के हैं? – Are these green coloured?
नहीं, ये नीले रंग के हैं। – No, these are blue coloured.
वे कौन हैं? – Who are those?
वे वृद्ध हैं। – Those are elderly persons.
क्या वे गा रहे हैं? – Are they singing?
नहीं, वे हँस रहे हैं। – No, they are laughing?

ध्यातव्यम्-इन वाक्यों में बहुवचन का प्रयोग आया है।

हमने सीखा
अवधेयम्- संज्ञा (पुं०), सर्वनाम (पुं०) तथा क्रिया पद का रूप व प्रयोग तीनों वचनों में। यथा

शब्द परिचयः 1 Summary Notes Class 6 Sanskrit Chapter 1.1