MCQ Questions for Class 6 Hindi बाल रामकथा with Answers

Check the below NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi बाल रामकथा with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 6 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have provided बाल रामकथा Class 6 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.

Students can also read NCERT Solutions for Class 6 Hindi बाल रामकथा  Questions and Answers at LearnInsta. Here all questions are solved with a detailed explanation, It will help to score more marks in your examinations.

बाल रामकथा Class 6 MCQs Questions with Answers

Question 1.
अयोध्या नगरी कहाँ थी?

Answer

Answer: आयोध्या नगरी सरयू नदी के तट पर थी।


Question 2.
कोसल राज्य की राजधानी कहाँ थी?

Answer

Answer: अयोध्या कोसल राज्य की राजधानी थी।


Question 3.
अयोध्या के राजा कौन थे?

Answer

Answer: राजा दशरथ अयोध्या के राजा थे।


Question 4.
राजा दशरथ के पिता कौन थे?

Answer

Answer: महाराज अज राजा दशरथ के पिता थे।


Question 5.
राजा दशरथ की कितनी रानियाँ थीं? उनके नाम लिखें।

Answer

Answer: राजा दशरथ की तीन रानियाँ थीं। कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी।


Question 6.
विश्वामित्र के आश्रम का नाम लिखें।

Answer

Answer: विश्वामित्र के आश्रम का नाम सिद्धाश्रम था।


Question 7.
राजा दशरथ के कितने पुत्र थे? उनके नाम लिखें।

Answer

Answer: राजा दशरथ के चार पुत्र थे-राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न।


Question 8.
मुनि वशिष्ठ ने राजा दशरथ को कौन-सा यज्ञ करने को कहा?

Answer

Answer: मुनि वशिष्ठ ने राजा दशरथ को पुत्रेष्टि यज्ञ करने की सलाह दी।


Question 9.
राम का जन्म कब हुआ?

Answer

Answer: चैत्र मास की नवमी के दिन राम का जन्म हुआ।


Question 10.
राजा दशरथ को राम अधिक प्रिय क्यों थे?

Answer

Answer: ज्येष्ठ पुत्र होने के कारण और उनमें, विवेक, शालीनता, मानवीय गुणों के कारण राजा दशरथ को राम अधिक प्रिय थे।


Question 11.
वन में विश्वामित्र ने कौन-कौन-सी विद्याएँ सिखाईं?

Answer

Answer: महर्षि विश्वामित्र ने दोनों भाइयों को बला-अतिबला नामक विद्याएँ सिखाईं। इसके सीखने के बाद निद्रावस्था में भी कोई
उन पर आक्रमण नहीं कर सकता था।


Question 12.
राजमहल से निकलने के बाद महर्षि विश्वामित्र, राम और लक्ष्मण ने रात में कहाँ विश्राम किया?

Answer

Answer: राजमहल से निकलने के बाद महर्षि विश्वामित्र, राम और लक्ष्मण ने सरयू नदी के तट पर विश्राम किया।


Question 13.
ताड़का को किसने मारा?

Answer

Answer: ताड़का को राम और लक्ष्मण ने मारा।


Question 14.
महर्षि ने आश्रम की जिम्मेदारी किसे सौंपी?

Answer

Answer: महर्षि ने आश्रम की रक्षा की जिम्मेदारी राम-लक्ष्मण को सौंप दी?


Question 15.
राक्षस की सेना में कब भगदड़ मच गई?

Answer

Answer: सुबाहु के मरने पर राक्षस की सेना में भगदड़ मच गई।


Question 16.
मारीच क्यों क्रोधित था?

Answer

Answer: राम ने मारीच की माँ ताड़का का वध किया था, इसलिए वह क्रोधित था।


Question 17.
अयोध्या से बारात को मिथिला पहुँचने में कितना समय लगा?

Answer

Answer: बारात को मिथिला पहुँचने में पाँच दिन लग गए।


Question 18.
राम के विवाह के बाद राजा दशरथ के मन में क्या इच्छा थी?

Answer

Answer: राम के विवाह के बाद राजा दशरथ के मन में राम का राज्याभिषेक करने की इच्छा थी।


Question 19.
राज्याभिषेक की घोषणा के समय भरत और शत्रुघ्न कहाँ थे?

Answer

Answer: राज्याभिषेक की घोषणा के समय भरत और शत्रुघ्न अपने नाना कैकेयराज के यहाँ गए थे।


Question 20.
राम के किन गुणों से सभी प्रभावित थे?

Answer

Answer: राम की विद्वता, विनम्रता तथा पराक्रम से सभी प्रभावित थे।


Question 21.
मंथरा कौन थी?

Answer

Answer: मंथरा रानी कैकेयी की मुँहलगी दासी थी।


Question 22.
कैकेयी ने दशरथ से कितने वर माँगे थे?

Answer

Answer: कैकेयी ने दशरथ से दो वर माँगे थे।


Question 23.
पहला वरदान क्या था?

Answer

Answer: भरत के लिए राजगद्दी।


Question 24.
दूसरा वरदान क्या था?

Answer

Answer: दूसरा वरदान था राम को चौदह वर्ष का वनवास।


Question 25.
राम के राज्याभिषेक का समाचार सुनकर कैकेयी ने क्या किया?

Answer

Answer: राम के राज्याभिषेक का समाचार सुनकर कैकेयी ने प्रसन्न होकर अपने गले का हार मंथरा को दे दिया।


Question 26.
कैकेयी कोप भवन में क्यों चली गई?

Answer

Answer: मंथरा के भड़काने पर राम के राज्याभिषेक की बात कैकेयी को षड्यंत्र जैसी लगी। इसलिए वह कोपभवन में चली गई।


Question 27.
वरदान न देने पर कैकेयी ने क्या धमकी दी?

Answer

Answer: उसने धमकी दी कि वह विष पीकर आत्महत्या कर लेगी।


Question 28.
राम के वन-गमन की बात सुनकर लक्ष्मण क्या चाहते थे?

Answer

Answer: राम के वन-गमन की बात सुनकर लक्ष्मण चाहते थे कि राम अपने बाहुबल से राज्य छीन लें।


Question 29.
राम के वन-गमन का समाचार सुनकर नगरवासी किसे धिक्कार रहे थे?

Answer

Answer: राम के वन-गमन का समाचार सुनकर नगरवासी राजा दशरथ को धिकार रहे थे।


Question 30.
रानी कैकेयी ने राम, सीता और लक्ष्मण को वन-गमन के समय क्या दिया?

Answer

Answer: रानी कैकेयी ने राम, सीता और लक्ष्मण को वन-गमन के समय वल्कल वस्त्र पहनने को दिए।


Question 31.
मुनि वशिष्ठ क्यों क्रोधित हो गए?

Answer

Answer: सीता को तपस्विनी वेश में देखकर मुनि वशिष्ठ क्रोधित हो गए।


Question 32.
श्रृंगवेरपुर गाँव में वे किसके अतिथि बनकर रहे?

Answer

Answer: शृंगवेरपुर गाँव में वे निषादराज गुह ने राम का स्वागत किया। वे निषादराज गुह के अतिथि बनकर रहे।


Question 33.
मुनि वशिष्ठ ने भरत से क्या आग्रह किया?

Answer

Answer: मुनि वशिष्ठ ने भरत से आग्रह किया कि आप आयोध्या का राज्य संभालें।


Question 34.
भरत द्वारा दिए गए किस समाचार को सुनकर राम सन्न रह गए?

Answer

Answer: जब भरत ने पिता राजा दशरथ की मृत्यु की सूचना दी तो यह सुनकर राम सन्न रह गए।


Question 35.
कैकेयराज ने भरत को किसके साथ विदा किया?

Answer

Answer: कैकेयराज ने भरत को सौ रथों और सेना के साथ विदा किया।


Question 36.
भरत के अनुसार वन को किसे जाना चाहिए था?

Answer

Answer: भरत के अनुसार वन को माता कैकेयी को जाना चाहिए था।


Question 37.
कौशल्या को कैकेयी की किस बात का दख था?

Answer

Answer: कौशल्या को इस बात का दुख था कि कैकेयी ने साम्राज्य हड़पने का जो तरीका अपनाया, वह अनुचित तथा अन्यायपूर्ण था।


Question 38.
चित्रकूट में किसका आश्रम था?

Answer

Answer: चित्रकूट में महर्षि भारद्वाज का आश्रम था।

Question 39.
दंडक वन में राम-लक्ष्मण ने किसकी सहायता की?

Answer

Answer: दंडक वन में राम-लक्ष्मण ने ऋषि मुनियों की सहायता की।


Question 40.
विंध्याचल पर्वत पार करने वाले सबसे पहले मुनि कौन थे?

Answer

Answer: विंध्याचल पार करने वाले सबसे पहले मुनि अगस्त्य मुनि थे।


Question 41.
शूर्पणखा कौन थी?

Answer

Answer: शूर्पणखा रावण की बहन थी।


Question 42.
नाक-कान कटने के बाद शूर्पणखा किसके पास गई?

Answer

Answer: नाक-कान कटने के बाद शूर्पणखा खर-दूषण के पास आई।


Question 43.
चित्रकूट अयोध्या से कितनी दूर था?

Answer

Answer: चित्रकूट अयोध्या से केवल चार दिन की दूरी पर था।


Question 44.
दंडक वन कैसा था?

Answer

Answer: वन पशु-पक्षियों तथा वनस्पतियों से परिपूर्ण दंडकारण्य एक घना वन था, जहाँ मायावी राक्षस उपद्रव मचाते रहते थे।


Question 45.
जटायु कौन था? राम-लक्ष्मण से वह कहाँ मिला?

Answer

Answer: जटायु एक विशालकाय गिद्ध था। वह राजा दशरथ का मित्र था। राम-लक्ष्मण से उसकी भेंट पंचवटी के मार्ग में हुई।


Question 46.
गोदावरी नदी के तट पर राम ने अपनी कुटिया के लिए किस स्थान को चुना?

Answer

Answer: राम ने अपनी कुटिया के लिए पंचवटी नामक स्थान को चुना। वनवास का शेष समय वहीं बिताया।


Question 47.
पंचवटी में लक्ष्मण ने कैसी कुटिया बनाई ?

Answer

Answer: पंचवटी में लक्ष्मण ने बाँस के खंभों, कुश और पत्तों के छप्पर तथा मिट्टी की दीवारों से एक बहुत सुंदर कुटिया बनाई।


Question 48.
सीता-हरण का सुझाव रावण को किसने दिया?

Answer

Answer: सीता-हरण का सुझाव अकंपन नामक राक्षस ने दिया।


Question 49.
मारीच ने किसका रूप धारण कर लिया?

Answer

Answer: मायावी मारीच ने सोने के हिरण का रूप धारण कर लिया।


Question 50.
स्वर्ण-हिरण देख सीता ने राम से क्या कहा?

Answer

Answer: स्वर्ण-हिरण पर सीता जी मुग्ध हो गईं तथा उन्होंने उसे पकड़ने को कहा।


Question 51.
राम ने लक्ष्मण को क्या आदेश दिया?

Answer

Answer: राम ने लक्ष्मण को सीता की रक्षा करने का आदेश दिया तथा कहा कि मेरे लौटने तक तुम उन्हें अकेला मत छोड़ना।


Question 52.
मारीच किस रूप में पंचवटी गया?

Answer

Answer: मारीच हिरण के रूप में पंचवटी गया।


Question 53.
राम ने मायावी मृग पर निशाना क्यों साधा?

Answer

Answer: जब राम मायावी हिरण को जिंदा नहीं पकड़ पाए तो अंत में परेशान होकर उस पर निशाना साधा।


Question 54.
बाण लगने पर मायावी हिरण ने क्या किया?

Answer

Answer: बाण लगने पर मायावी हिरण ने हा सीते! हा लक्ष्मण! पुकारा।


Question 55.
रावण क्यों प्रसन्न था?

Answer

Answer: रावण प्रसन्न था क्योंकि उसकी चाल सफल हो रही थी। मारीच ने अपनी भूमिका अच्छी तरह निभाई थी।


Question 56.
सीता क्यों विचलित हो गई?

Answer

Answer: मारीच की मायावी पुकार सुनकर सीता ने समझा कि राम किसी परेशानी में हैं, इसलिए वे विचलित हो गईं।


Question 57.
रावण किस वेश में सीता के सामने आया?

Answer

Answer: रावण तपस्वी के वेश में सीता के सामने आया।


Question 58.
रावण को अकंपन की क्या बात याद हो आई?

Answer

Answer: रावण को अकंपन की यह बात याद हो आई कि सीता का हरण होने पर राम के प्राण निकल जाएँगे।


Question 59.
सीता के आभूषण किसने उठाए?

Answer

Answer: सीता के आभूषण वानरों ने उठाए।


Question 60.
जटायु ने रावण के साथ क्या जबरदस्ती की?

Answer

Answer: गिद्धराज जटायु ने रावण का रथ छत-विछत कर दिया तथा रावण को घायल कर दिया।


Question 61.
रावण ने सीता को पहले जाकर कहाँ रखा?

Answer

Answer: रावण ने सीता को ले जाकर पहले अंत:पुर में और बाद में अशोक वाटिका में बंदी बनाकर रखा।


Question 62.
कुटिया की ओर भागे चले आ रहे राम के मन में कौन-सी आशंकाएँ थीं?

Answer

Answer: राम के मन में मारीच की माया और सीता की सुरक्षा को लेकर अनेक आशंकाएँ थीं।


Question 63.
लक्ष्मण को कुटी छोड़कर अपने तरफ आते देख राम क्रोधित क्यों हुए?

Answer

Answer: लक्ष्मण को कुटी छोड़कर आते देख राम इसलिए क्रोधित हुए योंकि सीता कुटिया में अकेली थीं।


Question 64.
कबंध ने राम से क्या अनुरोध किया?

Answer

Answer: कबंध ने राम से अनुरोध किया कि उसका अंतिम संस्कार राम ही करें।


Question 65.
शबरी कौन थी?

Answer

Answer: शबरी मतंग ऋषि की शिष्या थी।


Question 66.
शबरी ने राम को किसके पास जाने की सलाह दी?

Answer

Answer: शबरी ने राम को सुग्रीव के पास जाने की सलाह दी।


Question 67.
हिरणों के झुंड ने सिर उठाकर क्या इशारा किया?

Answer

Answer: हिरण आसमान की ओर सिर उठाकर दक्षिण दिशा की ओर भाग गए।


Question 68.
सीता को ढूँढ़ने के दौरान लक्ष्मण को क्या मिला?

Answer

Answer: सीता को ढूँढ़ने के दौरान लक्ष्मण को पुष्पमाला मिली जिसे सीता ने अपनी वेणी में गूंथ रखा था।


Question 69.
कबंध ने राम से किसकी सहायता लेने को कहा?

Answer

Answer: कबंध ने राम से सुग्रीव की सहायता लेने को कहा। उनके पास बहुत बड़ी वानरी सेना थी।


Question 70.
पक्षीराज जटायु ने मरने से पहले क्या बताया?

Answer

Answer: पक्षीराज जटायु ने बताया कि सीता को रावण उठा ले गया है और वह दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर गया है।


Question 71.
शबरी ने राम-लक्ष्मण को क्या खिलाया?

Answer

Answer: शबरी ने राम लक्ष्मण को मीठे बेर खिलाये।


Question 72.
कबंध ने राम को पहले किससे मिलने को कहा?

Answer

Answer: कबंध ने राम को पहले मतंग ऋषि की शिष्या शबरी से मिलने को कहा।


Question 73.
शबरी ने राम को किससे मिलने की सलाह दी?

Answer

Answer: शबरी ने राम को सुग्रीव से मित्रता करने की सलाह दी।


Question 74.
बाली कहाँ का राजा था?

Answer

Answer: बाली किष्किंधा का राजा था।


Question 75.
सुग्रीव कौन था?

Answer

Answer: सुग्रीव किष्किंधा के वानर राज बाली का छोटा भाई था।


Question 76.
राम और सुग्रीव की मित्रता किसने कराई?

Answer

Answer: राम और सुग्रीव की मित्रता हनुमान ने कराई।


Question 77.
ऋष्यमूक पर्वत पर कौन रहते थे?

Answer

Answer: ऋष्यमूक पर्वत पर सुग्रीव रहते थे। वहाँ वे निर्वासन का समय बिता रहे थे।


Question 78.
हनुमान कौन थे?

Answer

Answer: हनुमान सुग्रीव के मित्र थे।


Question 79.
सुग्रीव ने हनुमान को कहाँ भेजा?

Answer

Answer: सुग्रीव ने हनुमान को राम-लक्ष्मण के बारे में जानने के लिए भेजा।


Question 80.
जामवंत, हनुमान के बारे में क्या जानते थे?

Answer

Answer: जामवंत, हनुमान के बारे में जानते थे कि हनुमान पवन पुत्र हैं, उनकी शक्ति अपार है।


Question 81.
जटायु के भाई का क्या नाम था?

Answer

Answer: जटायु के भाई का नाम संपाती था।


Question 82.
किष्किंधा की राजगद्दी किसे मिली और युवराज किसे बनाया गया?

Answer

Answer: किष्किंधा की राजगद्दी सुग्रीव को दी गई और बाली के पुत्र अंगद को युवराज बनाया गया।


Question 83.
बाली किसके द्वारा मारा गया?

Answer

Answer: बाली राम के द्वारा मारा गया।


Question 84.
लंकारोहण के लिए वानरों के कितने दल बनाए गए?

Answer

Answer: लंकारोहण के लिए चार वानरों के दल बनाए गए।


Question 85.
जामवंत किस बात में सफल हुए?

Answer

Answer: जामवंत रावण तक पहुँचने में सफल हुए।


Question 86.
हनुमान एक ही छलाँग में कहाँ जा खड़े हुए?

Answer

Answer: हनुमान एक ही छलाँग में महेंद्र पर्वत पर जा खड़े हुए।


Question 87.
हनुमान के रास्ते में कौन-कौन सी राक्षसियाँ आईं?

Answer

Answer: हनुमान के रास्ते में सुरसा तथा सिंहिका राक्षसियाँ आईं।


Question 88.
समुद्र के अंदर कौन-सा पर्वत था?

Answer

Answer: समुद्र के अंदर मैनाक पर्वत था। वह चमकता हुआ सुनहारा पर्वत था।


Question 89.
सिंहिका नामक राक्षसी ने क्या किया?

Answer

Answer: वह छाया राक्षसी थी। उसने जल में हनुमान की परछाई पकड़ ली हनुमान ने उसे मार डाला।


Question 90.
हनुमान ने लंका में कब प्रवेश किया?

Answer

Answer: हनुमान ने शाम ढलते लंका नगरी में प्रवेश किया?


Question 91.
हनुमान को सीता कहाँ मिली?

Answer

Answer: हनुमान को सीता अशोक वाटिका में मिलीं।


Question 92.
हनुमान ने सीता को क्या-क्या दिया?

Answer

Answer: हनुमान ने सीता को राम की अंगूठी दी तथा उनका संदेश दिया।


Question 93.
हनुमान से लड़ते हुए कौन मारा गया?

Answer

Answer: हनुमान से लड़ते हुए रावण का पुत्र अक्षय कुमार मारा गया।


Question 94.
वानर सेना के सामने क्या चुनौती थी?

Answer

Answer: वानर सेना के सामने सागर को पार करने की चुनौती थी।


Question 95.
रावण ने हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश क्यों दिया?

Answer

Answer: रावण ने हनुमान की पूँछ में आग लगाने का आदेश इसलिए दिया क्योंकि उसने लंका में बहुत उत्पात मचाया।


Question 96.
हनुमान ने लंका में आग कैसे लगायी?

Answer

Answer: हनुमान ने लंका में रावण द्वारा हनुमान की पूछ में आग लगाने पर उसने सारी लंका जला डाली।


Question 97.
हनुमान ने अशोक वाटिका में क्या उत्पात किया?

Answer

Answer: हनुमान ने अशोक वाटिका को तहस-नहस कर उजाड़ दिया। वृक्ष उखाड़ दिए।


Question 98.
राम की सेना कहाँ से रवाना हुई ?

Answer

Answer: राम की सेना किष्किंधा से रवाना हुई।


Question 99.
राम ने अंगद को लंका क्यों भेजा?

Answer

Answer: राम ने अंगद को रावण से सुलह समझौता करने के लिए संदेश लेकर भेजा।


Question 100.
विभीषण ने लक्ष्मण की दुविधा को कैसे सुलझाया?

Answer

Answer: विभीषण ने लक्ष्मण की दुविधा को मेघनाद के महल का गुप्त दरवाज़ा दिखाकर सुलझाया।


Question 101.
विभीषण ने रावण को क्या समझाया?

Answer

Answer: विभीषण ने रावण को समझाया कि कृपया आप सीता को लौटा दें। इसी में सबकी भलाई है।


Question 102.
राम ने अंगद को लंका क्यों भेजा?

Answer

Answer: राम ने रावण से सुलह की अंतिम कोशिश करने के लिए अंगद को लंका भेजा।


Question 103.
रावण ने विभीषण के साथ क्या व्यवहार किया?

Answer

Answer: रावण ने विभीषण की बात अनसुनी कर दी तथा उसे कक्ष से निकाल दिया।


Question 104.
राम ने विभीषण के साथ कैसे व्यवहार किया?

Answer

Answer: राम ने विभीषण के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया।


Question 105.
मेघनाद को इंद्रजीत क्यों कहा जाता है?

Answer

Answer: मेघनाद को इंद्रजीत कहा जाता है क्योंकि उसने एकबार इंद्र को पराजित किया था, इसलिए उसे इंद्रजीत कहा जाता है।


Question 106.
विभीषण की क्या इच्छा थी?

Answer

Answer: विभीषण की इच्छा थी कि राम कुछ दिन लंका में रुक जाते।


Question 107.
विभीषण ने राम से क्या प्रार्थना की?

Answer

Answer: विभीषण ने राम से प्रार्थना की कि उन्हें अपने साथ ले जाएँ ताकि वे उनका राज्याभिषेक देख सकें।


Question 108.
ऋषि भारद्वाज ने राम से क्या अनुरोध किया?

Answer

Answer: ऋषि भारद्वाज ने राम से अनुरोध किया कि वे आश्रम में ही रात बिता लें।


Question 109.
लंका से अयोध्या तक सभी कैसे पहुँचे?

Answer

Answer: लंका से अयोध्या तक सभी विभीषण के पुष्पक विमान से पहुँचे।


Question 110.
सीता के आग्रह पर बीच में विमान कहाँ उतरा?

Answer

Answer: सीता के आग्रह पर विमान किष्किंधा में उतरा।


Question 111.
गंगा-यमुना के संगम पर किसका आश्रम था?

Answer

Answer: गंगा-यमुना के संगम पर ऋषि भारद्वाज का आश्रम था।


Question 112.
राम के आगमन के समाचार पर भरत ने क्या प्रतिक्रिया प्रकट की?

Answer

Answer: राम के आगमन के समाचार से भरत की खुशी का ठिकाना न रहा। वे बार-बार हनुमान को धन्यवाद देने लगे।


Question 113.
राम का राज्याभिषेक किसने किया?

Answer

Answer: राम का राज्याभिषेक मुनि वशिष्ठ ने किया।


We hope the given NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi बाल रामकथा with Answers Pdf free download will help you. If you have any queries regarding CBSE Class 6 Hindi बाल रामकथा MCQs Multiple Choice Questions with Answers, drop a comment below and we will get back to you soon.