NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो are part of NCERT Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो.

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 6
Subject Hindi Vasant
Chapter Chapter 1
Chapter Name वह चिड़िया जो
Number of Questions Solved 10
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

कविता से

प्रश्न 1.
कविता पढ़कर तुम्हारे मन में चिड़िया का जो चित्र उभरता है उस चित्र को कागज़ पर बनाओ।
उत्तर
‘वह चिड़िया जो’ कविता को पढ़कर हमारे मन में चिड़िया का कुछ इस तरह चित्र उभरता है
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो 1

  1. चिड़िया के पंख चमकीले नीले और आकर्षक हैं।
  2. चिड़िया का आकार छोटा है।
  3. वह जंगल में गाती-फिरती है।
  4. वह नदी का पानी पीती है।

प्रश्न 2.
तुम्हें कविता का कोई और शीर्षक देना हो तो क्या शीर्षक देना चाहोगे? उपयुक्त शीर्षक सोचकर लिखो।
उत्तर
कविता का शीर्षक हो सकता है-‘नन्हीं चिड़िया’ या ‘मुँहबोली चिड़िया’|

प्रश्न 3.
इस कविता के आधार पर बताओ कि चिड़िया को किन-किन चीज़ों से प्यार है?
उत्तर
कविता से ज्ञात होता है कि उसे अन्न, विजन और नदी से प्यार है। वह दूध भरे जुडी के दाने, मन से रुचिपूर्वक और स्वाद से खाती है। सुनसान जंगल में, एकांत में भी वह उमंग से गाती है। उफनती नदी से जल की बूंद अपनी चोंच में भर कर वह उड़ जाती है।

प्रश्न 4.
आशय स्पष्ट करो
(क) रस उँडेलकर गा लेती है।
(ख) चढ़ी नदी का दिल टटोलकर
जल का मोती ले जाती है।
उत्तर
(क) चिड़िया मधुर स्वर में गाती है। उसके स्वर (आवाज़) की मधुरता वातावरण में रस घोल देती है।
(ख) चिड़िया जल से भरी, उफनती नदी के बीच से अपनी चोंच में पानी की बूंद लेकर उड़ जाती है। ऐसा लगता है जैसे वह नदी के हृदय से मोती लेकर उड़ी जा रही है।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
कवि ने नीली चिड़िया का नाम नहीं बताया है। वह कौन-सी चिड़िया रही होगी ? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए पक्षी-विज्ञानी सालिम अली की पुस्तक “भारतीय पक्षी देखो। इनमें ऐसे पक्षी भी शामिल हैं जो जाड़े में एशिया के उत्तरी भाग और अन्य ठंडे देशों से भारत आते हैं। उनकी पुस्तक को देखकर तुम अनुमान लगा सकते हो कि इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद इनमें से कोई एक रही होगी
नीलकंठ
छोटा किलकिला
कबूतर
बड़ा पतरिंगा
उत्तर
कविता में वर्णित चिड़िया संभवतः नीलकंठ है।

प्रश्न 2.
नीचे कुछ पक्षियों के नाम दिए गए हैं। उनमें यदि कोई पक्षी एक से अधिक रंग का है तो लिखो कि उसके किस हिस्से का रंग कैसा है। जैसे तोते की चोंच लाल है, शरीर हरा है।
मैना, कौवा, बत्तख, कबूतर
उत्तर
मैना काले रंग की होती है, इसकी चोंच पीली होती है।
कौवा का पूरा शरीर काला होता है।
बत्तख सफेद रंग की होती है, इसके चोंच और पाँव पीले होते हैं।
कबूतर सफेद या धूसर रंग का होता है।

प्रश्न 3.
कविता का हर बंध ‘वह चिड़िया जो–’ से शुरू होता है और मुझे बहुत प्यार है’ पर खत्म होता है। तुम भी इन पंक्तियों का प्रयोग करते हुए अपनी कल्पना से कविता में कुछ नए बंध जोड़ो।
उत्तर
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो 2

प्रश्न 4.
तुम भी ऐसी कल्पना कर सकते हो कि ‘वह फूल का पौधा जो-पीली पंखुड़ियों वाला-महक रहा है-मैं हूँ।’ उसकी विशेषताएँ मुझ में हैं…। फूल के बदले वह कोई दूसरी चीज़ भी हो सकती है जिसकी विशेषताओं की गिनाते हुए तुम उसी चीज़ से अपनी समानता बता सकते हो … ऐसी कल्पना के आधार पर कुछ पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर
वह चिड़िया जो
कू…कू करके
मीठा गीत गा-गा कर
लोगों का दिल बहलाती है।

वह सुरीली प्यारी चिडिया
काले रंग वाली मैं हूँ।
मुझे गाने से बहुत प्यार है।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
पंखोंवाली चिड़िया
ऊपरवाली दराज़
नीले पंखोंवाली चिड़िया
सबसे ऊपरवाली दराज़

• यहाँ रेखांकित शब्द विशेषण का काम कर रहे हैं। ये शब्द चिड़िया और दराज़ | संज्ञाओं की विशेषता बता रहे हैं, अतः रेखांकित शब्द विशेषण हैं और चिड़िया, दराज़ विशेष्य हैं। यहाँ ‘वाला/वाली’ जोड़कर बनने वाले कुछ और विशेषण दिए गए हैं। ऊपर दिए गए उदाहरणों की तरह इनके आगे एक-एक विशेषण और जोड़ो

………………: मोरोंवाला बाग ……………………… पेड़ोंवाला वन
……………….. फूलोंवाली क्यारी ……………………… स्कूलवाला रास्ता
…………………. हँसनेवाला बच्चा ……………………… मूंछोंवाला आदमी
उत्तर
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो 3

प्रश्न 2.
वह चिड़िया ……. जुडी के दाने रुचि से …….. खा लेती है।
वह चिड़िया ……… रस उँडेलकर गा लेती है।
• कविता की इन पंक्तियों में मोटे छापे वाले शब्दों को ध्यान से पढ़ो। पहले वाक्य में रुचि से खाने के ढंग की और दूसरे वाक्य में ‘रस उँडेलकर’ गाने के ढंग की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये दोनों क्रियाविशेषण हैं। नीचे दिए वाक्यों में कार्य के ढंग या रीति से संबंधित क्रियाविशेषण छाँटो
(क) सोनाली जल्दी-जल्दी मुँह में लड्डू ठूसने लगी।
(ख) गेंद लुढ़कती हुई झाड़ियों में चली गई।
(ग) भूकंप के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा।
(घ) कोई सफ़ेद-सी चीज़ धप्प-से आँगन में गिरी।
(ङ) टॉमी फुर्ती से चोर पर झपटा।
(च) तेजिंदर सहमकर कोने में बैठ गया।
(छ) आज अचानक ठंड बढ़ गई है।
उत्तर
(क) जल्दी-जल्दी
(ख) लुढ़कती हुई
(ग) धीरे-धीरे
(घ) धप्प-से
(ङ) फुर्ती से
(च) सहमकर
(छ) अचानक।

We hope the NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.